{"_id":"5bf31a63bdec225c5712776a","slug":"11542658659-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने अनुसूचित जाति भी बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने अनुसूचित जाति भी बांटी
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अब तक राजनीतिक दलों पर जातिगत राजनीति के आरोप लगते रहे हैं। दल के आकाओं के इशारे पर नेता अपनी जाति के हिसाब से वोट बैंक तैयार करते थे। संगठन में मोर्चे तैयार होते थे और बाकायदा उस जाति के रसूखदार व्यक्ति को आगे रखकर संपूर्ण जाति का मत अपने पक्ष में करने की कोशिश होती थी, लेकिन इस सबसे इतर भाजपा ने तो जातियों की जातियों में भी सेंध लगाकर नया इतिहास लिख दिया है।
हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर देश को बांटने के आरोप झेल रही भारतीय जनता पार्टी ने एक कदम आगे बढ़कर अनुसूचित जाति का भी बंटवारा कर दिया है। लोकसभा चुनावों में अनुसूचित जाति की विभिन्न जातियों में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा प्रदेशस्तर पर अनुसूचित जाति की जातियों के अलग-अलग सम्मेलन करने जा रही है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बैनरतले यह सम्मेलन 21 नवंबर से दो दिसंबर तक चलेंगे।
---------------
यह है लखनऊ में होने वाले जातिवार सम्मेलनों का कार्यक्रम
-जाटव जाति-21 नवंबर-कार्यक्रम प्रमुख-जुगलकिशोर-स्थान है गन्ना संस्थान डालीबाग, लखनऊ
-कठेरिया, घरबार, दुषाद व अन्य जाति-24 नवंबर-कार्यक्रम प्रमुख-लालजी निर्मल-स्थान-गन्ना संस्थान डालीबाग, लखनऊ
-खटीक सोनकर जाति-27 नवंबर-कार्यक्रम प्रमुख-विद्यासागर सोनकर-स्थान-विश्वेश्यरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ
-धोबी, कनोजिया जाति-28 नवंबर-कार्यक्रम प्रमुख-रामचंद कनौजिया-स्थान-विश्वेश्यरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ
-कोरी जाति-29 नवंबर-कार्यक्रम प्रमुख-देवेश कोरी-स्थान-विश्वेश्यरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ
-वाल्मीकि जाति-30 नवंबर-कार्यक्रम प्रमुख-अनूप वाल्मीकि विधायक खैर-स्थान-विश्वेश्यरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ
-पासी जाति-दो दिसंबर-कार्यक्रम प्रमुख-उपेंद्र सिंह रावत-स्थान-विश्वेश्यरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ
अलीगढ़ के 21 मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी
अनुसूचित जाति की अलग-अलग जातियों के सम्मेलनों में अपनी जाति के कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लए अलीगढ़ के 21 मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम सिंह आर्य ने सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों अपनी-अपनी जाति के कार्यकर्ताओं के साथ सुबह दस बजे से चार बजे तक चलने वाले इन सम्मेलनों में भाग लेना सुनिश्चित करने की अपील की है।