फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   टेक्नोलॉजी के रथ पर सवार होकर सफल होगा रिटेल कारोबार

टेक्नोलॉजी के रथ पर सवार होकर सफल होगा रिटेल कारोबार

Tue, 09 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी के रथ पर सवार होकर सफल होगा रिटेल कारोबार
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

व्यापार में नए सृजन की सोच, दृष्टिकोण, ईमानदारी, समझदारी और टेक्नोलॉजी का तड़का लग जाए, तो सफलता मिलने में भले ही देर लग जाए, लेकिन मिलती जरूर है। ऐसा ही कुछ रिटेल (खुदरा) बाजार के साथ भी है। पिछले एक साल से रिटेल सेक्टर में काफी तेजी से उछाल आया है। यही जानने-समझने के लिए अमर उजाला ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्यक्रम में शहर के कारोबारी शामिल हुए। दो सत्रों में कार्यक्रम हुआ है।
सोमवार को होटल मेल रोज इन में कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया।

पहला सत्र दोपहर 12:30 बजे व दूसरा सत्र रात 7:30 बजे हुआ। मंगलवार को भी यही कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। हेल्प योर प्रोडक्ट (दुबई) के डायरेक्टर व रिटेल सलाहकार ताजदार अमान ने कारोबारियों को बताया कि आर्थिक वातावरण में रिटेल व्यवसाय भी बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। व्यापारी अपने स्टोर को ब्रांड के तौर पर कैसे स्थापित करें, इसके लिए अमर उजाला ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट के जरिये नई दिशा दिखा रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रिटेलर के पास जा रहा है, लेकिन अब प्राय: बुजुर्ग के बजाय घर का युवा खरीदारी कर रहा है।
विज्ञापन


किसी भी चीज को खरीदने से पहले उसके पास उसकी सारी खासियत की जानकारी होती है। एक तरह से वह शॉपिंग करने नहीं अपना अनुभव खरीदने जाता है। ऐसे में रिटेलर को भी उनकी जरूरतों के संबंध में पूरी जानकारी रखनी होगी। ऐसे में टेक्नोलॉजी उनकी सबसे बड़ी मददगार बनेगी। कोई रिटेल व्यापारी नई टेक्नोलॉजी में जितना निवेश करेगा, आने वाले समय में उसे उतना ही बेहतर रिटर्न मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांड के साथ क्वालिटी भी हो : अमान
हेल्प योर प्रोडक्ट (दुबई) के डायरेक्टर व रिटेल सलाहकार ताजदार अमान ने बताया कि खुदरा व्यापारी अगर टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग का इस्तेमाल करें, तो यकीन मानिए सफलता मिलेगी। उनका व्यापार बढ़ेगा। दरअसल, लोगों का ब्रांड पर भरोसा टिका होता है। ब्रांड एक तरह से वो पैमाना जो किसी भी व्यापार को ऊंचाई की ओर ले जा सकता है। कहा, ब्रांड के साथ क्वालिटी का भी होना जरूरी है।


85 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान
खुदरा बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2017 में 40 लाख करोड़ रुपये का खुदरा बाजार है। खुदरा व्यापार में 1 से 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी है। चार साल बाद यानी वर्ष 2021 में खुदरा बाजार 85 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

व्यापारियों की राय
अमर उजाला का सराहनीय पहल है। विशेषज्ञ की राय अच्छी रही। वक्त के साथ बदलने पर जोर दिया गया।
- नदीम शेरवानी, संचालक सिटी शेफ रेस्टोरेंट

कारोबार को बढ़ाने के लिए ग्राहकों का फीडबैक लेना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञ ने जो उपाय सुझाए बेहतर है।
- हर्षित सिंह, संचालक, चरन इलेक्ट्रानिक्स

सबसे पहले अमर उजाला को बधाई। ढेर सारी जानकारियां एक छत के नीचे मिल गई, जो कारोबार के लिए अच्छा है।
- सूर्य भारद्वाज, संचालक एपीएसएस

अमर उजाला का पहला सत्र अच्छा रहा। ब्रांडिंग पर जोर देने को कहा गया। शहर में ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।
- डॉ. रचना सिंह, संचालक परी हास्पिटल

क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए सर्विस अच्छी देनी चाहिए। यही बताने की कोशिश रिटेल विशेषज्ञ ने की है।
- अनिल चौधरी, संचालक डोमेस्टिक फ्लोर मिल

अमर उजाला ने खुदरा व्यापारियों के लिए ऐसा आयोजन करना, स्वागत योग्य कदम है। अच्छी जानकारी मिली है।
- धर्मेंद्र सिंह, संचालक, पाई पिज्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed