फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   19 प्रधानाचार्यों पर गिरेगी गाज, जेडी शिक्षा ने शासन को भेजी आख्या

19 प्रधानाचार्यों पर गिरेगी गाज, जेडी शिक्षा ने शासन को भेजी आख्या

Fri, 27 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
19 प्रधानाचार्यों पर गिरेगी गाज, जेडी शिक्षा ने शासन को भेजी आख्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अनर्ह विद्यार्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित करने को लेकर प्रधानाचार्यों ने फर्जी कागज लगाने की बात कुबूल ली है। अब इन पर प्रबंधक स्तर से गाज गिर सकती है। संयुक्त निदेशक (शिक्षा) जेके मलिक ने इस मामले में शासन को आख्या भेज दी है।

प्रधानाचार्यों पर लगे आरोपों की जांच संयुक्त निदेशक (शिक्षा) कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इस संबंध में प्रधानाचार्यों से बयान भी लिए थे। बयान में प्रधानाचार्यों ने अपनी गलती मान ली है।
विज्ञापन


इसके बाद जेके मलिक ने शासन को आख्या भेज दी है। जांच से शासन को अवगत करा दिया गया है। दरअसल, यह विद्यालय वित्त पोषित हैं, इसलिए प्रधानाचार्यों को निलंबित करने का अधिकार विद्यालय प्रबंधक को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधकों को नोटिस
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने प्रधानाचार्यों पर कोई भी कार्रवाई न करने पर 19 प्रबंधकों को नोटिस थमा दिया है। दो दिन में प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई न होने की सूरत में संबंधित प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 2016-17 में अनर्ह विद्यार्थियों के 20 हजार आवेदन पत्र अग्रसारित किए गए थे। शिकायत होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, प्रधानाचार्यों को कोर्ट से राहत मिल गई थी। मुख्यमंत्री ने दोबारा से कार्रवाई करने के लिए विभागीय अधिकारियों के माध्यम से प्रबंधकों को पत्र जारी किए थे।

यह हैं विद्यालय
1. महात्मा गांधी गु.स्मा. इंटर कॉलेज, विजयगढ़
2. किसान इंटर कॉलेज बुढ़ांसी
3. लै. नाहर सिंह इंटर कॉलेज क्वार्सी
4. राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गाजीपुर
5. जनमा विकास इंटर कॉलेज मथनाकीलपुर
6. आदर्श कृषि इंटर कॉलेज सारौल
7. सर्वोदय इंटर कॉलेज बैना
8. सुशील चंद्र मीतल इंटर कॉलेज गौमत
9. पंचानन इंटर कॉलेज गौरोला
10. बिहारीलाल भारती इंटर कॉलेज पालीमुकीमपुर
11. राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज खैर
12. ओपी मीतल उत्तर माध्यमिक विद्यालय खैर
13. जमुना खंड इंटर कॉलेज टप्पल
14. गंगाखंड इंटर कॉलेज खेड़ा दयालनगर
15. सर्वोपयोगी इंटर कॉलेज पलसेड़ा
16. श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बझेड़ा भरतपुर
17. बिसारा इंटर कॉलेज बिसारा
18. सालपुर इंटर कॉलेज सालपुर
19. संकट मोचन इंटर कॉलेज मादक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed