फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छात्रों के पंजीकरण में ढिलाई बरतने पर प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी

छात्रों के पंजीकरण में ढिलाई बरतने पर प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी

Fri, 20 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के पंजीकरण में ढिलाई बरतने पर प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद के राजकीय विद्यालयों के कई प्रधानाचार्य सरकार की इंस्पायर्ड अवार्ड योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण में ढिलाई बरत रहे हैं।

उनकी इस कार्यप्रणाली को देखते हुए डीआईओएस ने संबंधित सभी 13 प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि यदि जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर नौरंगीलाल राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को अवगत नहीं कराया गया तो उन्हें दोषी मानते हुए वेतन आहरण पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इंस्पायर्ड योजना के तहत बच्चों को विज्ञान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जिससे विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रतिभाशाली बनाने के लिए आकर्षित किया जाता है।
विज्ञापन


इसी योजना के तहत दसवीं कक्षा के 50 हजार अग्रणी छात्रों के लिए 200 से अधिक जगहों पर वार्षिक आधार पर शिविरों का आयोजन होता है। जिसमें विज्ञान क्षेत्र के वैश्विक प्रमुखों के साथ-साथ नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ नई खोजों की ओर अग्रसारित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बता दें कि अब तक देश में चार लाख से ज्यादा इंस्पायर पुरस्कारों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इस योजना में छात्रों के पंजीकरण में ढीला रवैया बरतने वाले प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने पत्र जारी कर दो दिन में पंजीकरण कराने के साथ-साथ प्रधानाचार्य नौरंगीलाल को अवगत कराने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। अन्यथा की दृष्टि में वेतन आहरण पर रोक लगाने की चेतावनी दी है।


चयनित विद्यार्थियों को मिलने वाला लाभ
इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत आइडिया के चयन होने पर बच्चों को जिला स्तर पर 10 हजार, राज्य स्तर पर 15 हजार, राष्ट्रीय स्तर पर 25 हजार रुपये आइडिया को विकसित करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप राशि दी जाती है। वहीं आइडिया को विकसित करने के लिए उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति भी दी जाती है। जबकि शोध कार्यों के लिए एक निश्चित प्रोत्साहन दिया जाता है। वहीं अगर आइडिया किसी योजना में लागू हो जाए तो बच्चे को ग्रेच्युटी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed