{"_id":"5b44fd1a4f1c1b84468b5b64","slug":"11531247898-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूमल लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूमल लगाकर लाखों की चोरी
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। क्षेत्र के गांव मुहरिया में मकान के पीछे की दीवार में कूमल लगाकर बदमाश लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर मकान स्वामी के पांव तले जमीन खिसक गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस भी गांव पहुंच गई। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मिथलेश देवी पत्नी स्व. राजेंद्र प्रसाद निवासी मुहरिया के बेटे कृष्ण कुमार पाठक उर्फ रिंकू दिल्ली पुलिस में बतौर आरक्षी नौकरी करते हैं। घर पर रिंकूू की पत्नी और मां मिथिलेश रहती हैं। सोमवार की देर रात खाना खाकर दोनों मकान के मुख्य गेट के पास बने कमरों में सो गए। बदमाशों ने मकान के पीछे की दीवार में कूमल लगा लिया और अंदर घुस आए। कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ लिया।
उसमें रखी ढाई लाख रुपये की नकदी, चार चूड़ी, दो पैंडल, एक मंगलसूत्र, आठ अंगूठी जनानी, दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कुंडल, दो नथनी, दो जंजीर लॉकेट सहित, पांच अंगूठी मर्दानी, एक जंजीर जनानी सोने की और एक जोड़ी पाजेब करीब 15 तोला, दो जोड़ी पाजेब करीब 10 तोला, 14 सिक्के चांदी के और एक गोलक, जिसमें करीब 20 हजार रुपये बताए गए हैं।
विज्ञापन
कुछ जरूरी कागजात अलमारी में रखे थे, उन्हें भी बदमाश चोरी कर ले गए। मिथलेश देवी के अनुसार करीब 20 तोले सोने और 40 तोले चांदी के गहने चोरी हो गए हैं। मंगलवार की अल सुबह मकान स्वामी मिथिलेश देवी की नींद खुली तो वह पशुओं को चारा डालने के लिए गई। उन्होंने देखा कि मकान के पीछे की दीवार कटी हुई थी। घर का सामान बिखरा पड़ा था, जिसे देखकर मिथलेश देवी के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ में कुछ जरूरी साक्ष्य जुटाए। पीड़ित मिथलेश ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।