{"_id":"5b411f104f1c1bc6248b527a","slug":"11530994448-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत बचाने को किसानों ने डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत बचाने को किसानों ने डीएम से लगाई गुहार
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जवां क्षेत्र के गांव रामपुर परगना मोरथल के ग्रामीणों ने उनकी सहमति के बिना उनके खेतों में खुदाई करने का आरोप सीमेंट कंपनी के कर्मचारियों पर लगाया है। इस मामले में तहसील कोल के मंगल दिवस में शिकायत करने के बाद जिलाधिकारी को पत्र देकर निर्माण रुकवाने की मांग की गई है।
गांव रामपुर परगना मोरथल निवासी महाराणा प्रताप सिंह, राजेश कुमारी, शीला देवी, कृष्ण कुमार, जयवीर सिंह, जगत सिंह, पप्पू और विजेंद्र ने डीएम को सौंपे प्रार्थना पत्र में खेतों में किए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है।
महाराणा प्रताप सिंह ने बताया कि उनका खेत साथा रोड पर है। सीमेंट कंपनी के कर्मचारियों ने उनकी बिना सहमति के ही खेत में खुदाई शुरू कर दी है। उन्होंने कंपनी पर खेत पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप सिंह ने बताया कि सीमेंट कंपनी उस स्थान पर अपना रोड बना रही है, यदि रोड बनता है तो उनका 16 बीघा खेत चौपट हो जाएगा। इसी तरह अन्य किसान भी परेशान होंगे।