फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   200 कुंटल राशन का चावल पकड़ा

200 कुंटल राशन का चावल पकड़ा

Fri, 06 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
200 कुंटल राशन का चावल पकड़ा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसडीएम कोल के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने गुरुवार को मडराक थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट गोदाम से 200 क्विंटल चावल पकड़ गया। पकड़े गये चावल के राशन का होने का संदेह है। गोदाम संचालक फरार होने में सफल हो गया। इस मामले में संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।

एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि मडराक थाना क्षेत्र में ओम पैलेस गेस्ट हाउस के पास कन्हैयालाल एंड संस के नाम से हरिओम गुप्ता का गोदाम है।

यह मंडी आढ़ती है और इसके पास धनीपुर मंडी में अनाज की बिक्री का लाइसेंस है। लेकिन यह व्यक्ति मंडी से चावल की बिक्री न करके मंडी कर की चोरी की नीयत से इसे मडराक स्थित गोदाम से सप्लाई कराता है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पूर्ति विभाग की टीम के साथ गुरुवार सायं गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन


टीम को आया देख संचालक भाग गया। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि गोदाम से करीब 200 क्विंटल चावल बरामद हुआ है। इसकी जांच करायी जा रही है कि कही यह राशन का चावल तो नहीं है। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक प्रमोद ने गोदाम संचालक श्याम नगर अलीगढ़ निवासी हरिओम गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed