फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मकान में घुसकर लूटपाट के प्रयास

मकान में घुसकर लूटपाट के प्रयास

Tue, 26 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मकान में घुसकर लूटपाट के प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


हाथरस। कोतवाली सदर पुलिस को गिजरौली निवासी नीरज देवी ने तहरीर सौंपी है। इसमें आरोप है कि नामजद कुछ लोग असलहा लेकर उसके घर में घुस आए और उसके पुत्र को लाठी से मारकर गिरा दिया। उसके पति सीआरपीएफ हैदराबाद में तैनात हैं और वह अपने बच्चों के साथ अकेली घर में रह रही है। इन लोगों ने उसके जेवरात भी छीनने के प्रयास किए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित होकर आ गए, जिसके बाद आरोपी भाग गए।

महिला नीरजा देवी पत्नी रामबाबू निवासी गिजरौली ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 24 जून की रात को वह अपनी पुत्री और पुत्र के साथ घर में सो रही थी। रात्रि में करीब 2.40 बजे उसके घर में दो लोग घुस आए। एक के हाथ में असलहा था तो दूसरे के हाथ में छुरा था। यह लोग दरवाजा खोलकर उसके घर के अंदर घुस गए। इन लोगों ने आते ही उसके बेटे को लाठी से मारकर गिरा दिया।
विज्ञापन


लाइट बंद कर यह लोग उससे गहने छीनने लगे। उसके बच्चों और उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए, जिससे यह भाग खड़े हुए। उसने अपने पति (जोकि सीआरपीएफ हैदराबाद में तैनात हैं) को फोन पर घटना की जानकारी दी। उनके द्वारा पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस उसके घर के बाहर से ही लौट आई। महिला ने दोनों युवकों को पहचानने का दावा करते हुए तहरीर में उनके नाम भी लिखे हैं। उसका आरोप है इस घटना के बाद भी पुलिस ने अब तक इन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed