{"_id":"5adb96de4f1c1bb56a8b56b0","slug":"11524340446-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत राज दिवस पर 24 अप्रैल को पीएम को सुनेंगे 57 गांवों के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत राज दिवस पर 24 अप्रैल को पीएम को सुनेंगे 57 गांवों के ग्रामीण
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
14 अप्रैल को डा. आंबेडकर जयंती से शुरू हुए ग्राम स्वराज्य अभियान के चौथे चरण में आयोजित पंचायती राज दिवस पर चयनित 57 गांवों के ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीवी एवं रेडियो पर रूबरू होंगे।
पंचायती राज व्यवस्था में सरकार द्वारा किए गए सुधार एवं दी जा रही सुविधाओं पर आधारित पीएम के दोपहर एक से ढाई बजे तक चलने वाले डेढ़ घंटे के भाषण के सीधे प्रसारण की व्यवस्था ग्राम पंचायतों के पंचायत घरों में की गई है। यहां वे टीवी एवं रेडियो पर भाषण को देख व सुन सकेंगे। टीवी एवं डिश की व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान एवं सचिवों को सौंपी गई है।
यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार सायं ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक बुलाकर उन्हें निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
यही नहीं इस दिन ग्राम सभाओं की खुली बैठक में ग्राम स्वराज्य अभियान के दौरान प्रस्तावित 16 योजनाओं के लाभार्थियों का चयन होगा तो उन्हें लाभान्वित भी किया जाएगा। यही नहीं इन योजनाओं के क्रियान्वयन की पूरे साल की योजनाएं भी तैयार की जाएंगी।
इस दौरान डीएम, सीडीओ एवं वह स्वयं अन्य अफसरों के साथ एक ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं है अथवा छोटे हैं, वहां सीधे प्रसारण की व्यवस्था प्राथमिक विद्यालयों में की जाएगी।
इन 16 योजनाओं को लेकर होगी ओपन बैठकें
प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष, स्टार्टअप इंडिया, निराश्रित महिला, विधवा महिला, वृद्धावस्था एवं दिव्यांगजन आदि पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल योजना, राशन कार्ड योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए शादी अनुदान योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति नि:शुल्क बोरिंग योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।