{"_id":"5a88530d4f1c1bcb268ba694","slug":"11518883597-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मंत्र से बच्चों का हौसल बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी मंत्र से बच्चों का हौसल बुलंद
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘परीक्षा पर चर्चा’ देख-सुन कर बच्चों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। मन का डर दूर हुआ है। प्रेरणादायी बातों से तनाव भी दूर हुआ है। शिक्षक इसे सही समय पर सार्थक प्रयास के रूप में देख रहे हैं। महानगर के सीबीएसई स्कूलों में बच्चे मोदी के कार्यक्रम में उत्साह से शामिल हुए। नया जोश एवं उमंग के साथ वापस घर लौटे।
रामघाट रोड स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए खास इंतजाम किया गया था। प्रधानाचार्य श्याम कुंतेल ने कहा कि इस तरह की काउंसलिंग से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। प्रधानमंत्री का यह मानना बिल्कुल ठीक है कि प्रतिस्पर्धा स्वयं से करनी चाहिए। शिक्षकों को भी कार्यक्रम प्रेरणादायी लगा।
परीक्षा के दबाव में हतोत्साहित नहीं होंगे छात्र
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रबंध निदेशक प्रवीण अग्रवाल सहित स्कूल के तमाम शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे। प्रबंध निदेशक प्रवीण अग्रवाल का कहना है कि कार्यक्रम बहुत प्रभावशाली रहा। ऐसे कार्यक्रम से छात्रों में आत्मविश्वास जागृत होगा और परीक्षा के दबाव से हतोत्साहित नहीं होेंगे।
विज्ञापन
स्क्रीन पर मोदी के आते ही शांत हो गए छात्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12 बजे टीवी स्क्रीन पर नजर आए। उन्हें देखते ही हेरीटेज इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में काना-फूंसी कर रहे विद्यार्थी शांत हो गए। पीएम के जवाब पर छात्रों ने ताली भी खूब बजाए। प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिम रुमी, वीके चौधरी, अखिलेश, पूनम माहेश्वरी आदि मौजूद थी।
बच्चों को होगा लाभ
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रेडिएंट स्टार्श इंग्लिश स्कूल में किया गया। प्रधानाचार्य अंजू राठी ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रेरणादायक है। इससे बच्चों को बहुत लाभ होगा।
रश्मि ग्रोवर ने की सामूहिक काउंसलिंग
आगरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी मोदी के कार्यक्रम को दिखाया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल रश्मि ग्रोवर ने सामूहिक रूप से बच्चों की परीक्षाओं को लेकर काउंसलिंग की। साथ ही सीबीएसई हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी।
मोदी के सटीक जवाब का छात्र कर रहे तारीफ
विश्व भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सटीक जवाब की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि पीएम ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का आसान तरीके से दिया। उन्होंने अपने अनुभवों को भी छात्रों के साथ शेयर किया।
पीएम के टिप्स से लाभान्वित होंगे छात्र
ज्ञान महाविद्यालय में भी छात्र-छात्राओं को सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री के जवाब पर छात्र-छात्राओं ने ताली बजाकर स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. वाईके गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के टिप्स से छात्र लाभान्वित होंगे।
परीक्षा के तनाव को दूर करने में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से सहायता मिलेगी और हम बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
- आदित्य मथुरिया, छात्र
पीएम मोदी की सलाह को अपनाकर हम अपने तनाव को दूर कर पाएंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- सचिन चौधरी, छात्र
लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ने की प्रेरणा आज के कार्यक्रम में मिली। ऐसे और आयोजन किए जाने चाहिए।
- नमन सारस्वत, छात्र
इस कार्यक्रम से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा। वे अपना लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई का अनुभव नहीं करेंगे।
नव्या शर्मा, छात्रा
परीक्षा के समय में प्रधानमंत्री की टिप्स काफी उपयोगी होगी। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है।
- खुशी रावत, छात्रा
आज इस बात का अहसास हुआ कि पढ़ाई पैसा कमाने के लिए नहीं बल्कि स्वयं को बेहतर नागरिक बनने के लिए आवश्यक है।
- वर्षा चौधरी, छात्रा