{"_id":"59e3c3304f1c1bee688b5e27","slug":"11508098864-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में नहीं आईं बसपा मुखिया, नहीं बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में नहीं आईं बसपा मुखिया, नहीं बनी रणनीति
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में नहीं आईं बसपा मुखिया, नहीं बनी रणनीति
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
रविवार को लखनऊ में हुई बैठक यहां केे भी बसपा के जोन कोआर्डिनेटरों ने भाग लिया। इस बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती मौजूद नहीं थी। इसलिए निकाय चुनाव को लेकर कोआर्डिनेटरों को कोई खास निर्देश नहीं दिए गए हालांकि अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव में आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद अन्य राजनीतिक दलों के साथ-साथ बसपा में भी सरगर्मी है। इसी बीच पार्टी नेतृत्व द्वारा सभी जोन कोआर्डिनेटरों की एक बैठक रविवार को लखनऊ में बुलाई गई थी।
इस बैठक में यहां से भी जोन कोआर्डिनेटरों रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी, सूरज सिंह, विजय चंदेल गए थे। इस बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती नहीं आई।
इसलिए निकाय चुनाव को लेकर कोई विशेष निर्देश नहीं दिए गए। जोन कोआर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप ने बताया कि उनके स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने बैठक की और पार्टी के काम-काज की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बहन जी के बैठक में मौजूद न रहने की वजह से कोई विशेष निर्देश निकाय चुनाव को लेकर नहीं मिले। बहन जी जो भी आगे निर्देश देंगी। उसी हिसाब से निकाय चुनाव को लेकर काम किया जाएगा।