फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   राइडिंग क्लब के पूर्व कप्तान अरहम को राहत...

राइडिंग क्लब के पूर्व कप्तान अरहम को राहत...

Sun, 01 Oct 2017 05:30 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
राइडिंग क्लब के पूर्व कप्तान अरहम को राहत...
राइडिंग क्लब के पूर्व कप्तान अरहम को राहत
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला , अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राइडिंग क्लब के पूर्व कप्तान अरहम अली खान को बड़ी राहत मिली है। छात्र संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष नदीम अंसारी के कहने के बाद अरहम का नाम एफआईआर से हटा दिया गया है। अरहम के साथ मौजूद दो बाहरी युवकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर निवर्तमान उपाध्यक्ष गंभीर हैं।

नदीम अंसारी ने बताया कि छात्र संघ का निवर्तमान उपाध्यक्ष होने के नाते अरहम अली खान का नाम एफआईआर से हटवा दिया, ताकि उसका कैरियर बर्बाद न हो। बाकी दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वे दोनों छात्र नहीं हैं।
विज्ञापन


तीसरे युवक की पहचान भी हो गई है। इस संबंध में सिविल लाइन इंस्पेक्टर का कहना है कि नदीम अंसारी द्वारा लिखित में देने के बाद अरहम अली खान का नाम एफआईआर से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार रात्रि में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के दोदपुर स्थित गोल्डन वाली गली के समीप नदीम अंसारी पर जानलेवा हमला हुआ था। चाकू से हमले के कारण नदीम के हाथ जख्मी हो गए थे। पिस्टल से फायरिंग का भी आरोप लगा था।

इस मामले में नदीम अंसारी ने राइडिंग क्लब के पूर्व कप्तान अरहम अली एवं ककराला निवासी सलमान सहित एक अज्ञान युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed