{"_id":"59d0d8ac4f1c1ba0538b52de","slug":"11506859180-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के पूर्व सांसद बोले- बढ़ता अपराध पुलिस की झूठी एकतरफा कार्रवाई की देन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के पूर्व सांसद बोले- बढ़ता अपराध पुलिस की झूठी एकतरफा कार्रवाई की देन
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ता अपराध पुलिस की झूठी एकतरफा कार्रवाई की देन : बिजेंद्र सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि महानगर का बढ़ता हुआ अपराध भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस की झूठी एकतरफ ा कार्रवाई की देन है।
अफ सोस की बात है कि शहर में कोई भी छोटी बड़ी घटना होते ही भाजपा के शहर विधायक संजीव राजा और पूर्व मेयर शकुंतला भारती पार्टी बनकर थाने में खड़े हो जाते हैं। जिससे पुलिस के बड़े-बड़े अफ सर दबाव में लोगों को झूठे केसों में बंद कर रहे हैं। बिजेद्र सिंह सोमवार को किशोर नगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंनेे कहा कि शनिवार को 11 और 17 साल के दो बच्चे सब्जी लेने के लिए घर से निकले। उन्होंने कुछ पैसे का अपनी मोटरसाइकिल में तेल डलवाया और दो हजार रुपये का नोट सेल्समैन को देने के बाद कागज के नोट मांगे। इसी विवाद में उपरोक्त नेताओं के दबाव में दोनों किशोरों पर लूट का मुकदमा लगा दिया गया।
विज्ञापन
ऊपरकोट कोतवाली और देहलीगेट के इलाकों में मकानों पर सीढ़ियां लगाकर लोग पकड़े जा रहे हैं और जबरन झूठे केसों में बंद किये जा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि एसएसपी और एसपी सिटी का चार्ज शहर विधायक और पूर्व मेयर ने संभाल लिया है। उन्हीं के इशारे पर काम हो रहे हैं।
यही कारण है शहर में अपराध, चोरी, डकैती, लूट, हत्याएं, चैन छीनने के अपराध बढ़ रहे हैं। यही हाल रहा तो महानगर की शांति कभी भी भंग हो सकती है। जनता कभी भी सड़कों पर आ सकती है।
उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की जानकारी पुलिस महानिदेशक लखनऊ और उपनिदेशक आगरा को दी गई है। उनसे मांग की है कि अलीगढ़ से ट्रांसफर हुए अफसरों को तुरंत रिलीव किया जाए।