फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   26 सितंबर से पहले हो एएमयू छात्र संघ चुनाव

26 सितंबर से पहले हो एएमयू छात्र संघ चुनाव

Fri, 18 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
26 सितंबर से पहले हो एएमयू छात्र संघ चुनाव
26 सितंबर से पहले हो एएमयू छात्र संघ चुनाव
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार 26 सितंबर से पहले छात्र संघ चुनाव कराने की मांग एएमयू छात्रों ने कुलपति से की। इसको लेकर छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी से बाब-ए-सैयद तक मार्च भी निकाला।


छात्र नेताओं का कहना है कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार नए सत्र शुरू होने के छह से आठ सप्ताह के अंदर छात्र संघ चुनाव के लिए चुनाव कमिश्नर नियुक्त हो जाना चाहिए। छात्रों का कहना था कि सर सैयद डे (17 अक्टूबर) से पहले एएमयू छात्र संघ चुनाव कराने की परंपरा एएमयू में रही है। छात्रों ने पूर्व छात्र संघ के बजट का बाहरी एजेंसी से आडिट कराने एवं कंटीन्यूशन स्लिप की तिथि 12 से बढ़ाकर 25 अगस्त तक करने की मांग की। मार्च में एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी, मो. अनस, अमीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed