{"_id":"5994bd0c4f1c1b06488b462f","slug":"11502919948-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में दहेज के लिए हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में दहेज के लिए हत्या का आरोप
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए हत्या करने का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, गंगीरी (अलीगढ़)।
गंगीरी थाने के गांव बढ़ारी बुजुर्ग में एक महिला की दहेज के लिए हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर मृतका के परिजनों ने थाना घेरकर हंगामा किया, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह शांत कराया।
जिला कासगंज के थाना सहावर के गांव भिलौली निवासी रामवीर सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी रचना (22) की शादी बढ़ारी बुजुर्ग निवासी मेष कुमार पुत्र जयपाल सिंह के साथ 20 फरवरी 2015 को की थी। शादी के बाद ससुराली जन अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये मांगने लगे। दहेज के लिए रचना को पति मारपीट कर परेशान करने लगा।
पिता के अनुसार 9 अगस्त को रचना को पति मायके से बुलाकर लाया था। 15 अगस्त की सुबह चारपाई पर रस्सी से बांध कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। रचना के सास, ससुर, देवर और ननद ने भी इसमें सहयोग किया। रचना की हत्या कर सभी आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे इंसपेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामवीर सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर ननद सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया है।