{"_id":"598770254f1c1b01378b45f6","slug":"11502048293-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पुत्र को ले आओ, दूसरे को ले जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पुत्र को ले आओ, दूसरे को ले जाओ
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पुत्र को ले आओ, दूसरे को ले जाओ
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
जवां थाने के गांव बहादुरपुर निवासी लाल सहाय ने बताया कि जवां पुलिस ने उसके पुत्र पंकज को 29 जुलाई की रात 12.30 बजे करीब घर से उठाया था। वह थाने पहुंचा तो पूछताछ के बाद छोड़ने का आश्वासन दिया, लेकिन काफी दिन बीतने के बाद भी नहीं छोड़ा।
उसने पांच अगस्त को सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है। बताया कि 29 जुलाई को पड़ोस के गांव पोहिना फरीदपुर में रात 11.30 बजे गजेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र लीलाधर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में उसके दूसरे पुत्र राहुल चौहान को पार्टी बंदी के कारण नामजद कराया गया। जबकि राहुल उसी शाम को चार बजे गुड़गांव अपने भाई मोहन के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में गया था।
विज्ञापन
अलीगढ़ से गुड़गांव के रास्ते पर जितने भी टोल प्लाजा हैं, उनकी सीसीटीवी फुटेज में वह दिख रहा है। इसके बावजूद उसे आरोपी बनाया जा रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि राहुल को पुलिस के हवाले कर दो और पंकज को ले जाओ।
पीड़ित के अनुसार, गांव में दो राजनीतिक लोगों के बीच पार्टीबंदी है। सत्ता पक्ष के एक नेता के दबाव में पुलिस काम कर रही है। उसने एसएसपी से निष्पक्ष विवेचना कराने की मांग की है।