{"_id":"5980e3804f1c1b48078b4749","slug":"11501619072-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ रेंज के पहले आईजी ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ रेंज के पहले आईजी ने संभाली कमान
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंज के पहले आईजी ने संभाल कार्यभार
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
पुलिस रेंज अलीगढ़ के पहले आईजी के रूप में तैनात हुए आईपीएस डॉ.संजीव गुप्ता ने मंगलवार देर रात यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह शताब्दी एक्सप्रेस से अलीगढ़ पहुंचे, जहां एसएसपी राजेश पांडेय की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और यहां से सीधे पीएसी गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। बुधवार से वह अपने दफ्तर बैठेंगे और कामकाज शुरू करेंगे।
शासन ने रेंज में आईजी स्तर के अधिकारी की तैनाती की है। इससे पहले यहां डीआईजी पद पर आरपीएस यादव तैनात थे, जो सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। मंगलवार देर रात नए आईजी डॉ.संजीव गुप्ता शताब्दी एक्सप्रेस से यहां पहुंचे।
इस मौके पर एसएसपी के अलावा एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ तृतीय संजीव दीक्षित आदि अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और वह सीधे पीएसी 38वीं वाहिनी स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एसएसपी से अलीगढ़ के विषय में विभिन्न जानकारियां लीं। वह बुधवार से कार्यालय में बैठकर कामकाज संभालेंगे। बता दें कि आईजी डॉ.संजीव गुप्ता 1999 बैच के आईपीएस अफसर हैं और मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वह एमबीबीएस भी हैं।