फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ये भैंस चोर नहीं, मेरा प्रेमी है, मैने ही बुलाया था

ये भैंस चोर नहीं, मेरा प्रेमी है, मैने ही बुलाया था

Thu, 27 Jul 2017 01:58 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
ये भैंस चोर नहीं, मेरा प्रेमी है, मैने ही बुलाया था
साहब ये भैंस चोर नहीं मेरा प्रेमी है, मैने इसे बुलाया था
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली।

कोतवाली अतरौली में उस वक्त अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक युवती थाने पहुंची और भैंस चोरी के शक में पकड़े गए युवक को अपना प्रेमी बताते हुए छोड़ने की जिद पर अड़ गई।

युवती के परिजन भी थाने पहुंचे, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में जैसे तैसे परिजन उसे समझाकर अपने साथ ले गए। यह बात दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


अतरौली कस्बे से मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस ने पब्लिक के सहयोग से एक युवक को मक्का के खेत से धर दबोचा था। युवक पर भैंस चोरी करने का आरोप लोगों ने लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस युवक को रात में ही थाने ले आई। बुधवार सुबह एक युवती कोतवाली पहुंची और पकड़े गए युवक को अपना प्रेमी बताने लगी। उसने खुलेआम पुलिस से कहा कि ये भैंस चोर नहीं है।

मैने इसे बुलाया था और ये मुझसे ही मिलने आया था। इससे पहले कि हम दोनों मिल पाते इसे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस बुला ली। युवती चीख चीखकर कहने लगी ये मेरा प्रेमी है साहब, मैं इससे बहुत प्यार करती हूं।

इसे छोड़ दो और बुरी तरह रोने लगी। युवती की यह हालत देख पुलिस वाले भी चौंक गए। सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। उन्होंने युवती को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह युवक को छोड़ने के बाद ही घर जाने को तैयार थी।


बाद में जैसे तैसे पुलिस ने उसे समझाया। तब जाकर युवती अपने परिजनों के साथ गई। युवक फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। कस्बा चौकी इंचार्ज लखमी सिंह का कहना है कि युवक पर भैंस चोरी का आरोप है। प्रकरण की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो युवक पर कार्रवाई की जाएगी। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed