{"_id":"597266d94f1c1b3e288b45b8","slug":"11500669657-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में केंद्र निर्धारण के लिए आनलाइन ब्यौरा नहीं भेज रहे विद्यालय संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में केंद्र निर्धारण के लिए आनलाइन ब्यौरा नहीं भेज रहे विद्यालय संचालक
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन ब्यौरा नहीं भेज रहे विद्यालय संचालन
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
यूपी बोर्ड की वर्ष 2017-18 की बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन किया जाएगा लेकिन इसके काफी विद्यालय बोर्ड को अपने विद्यालयों की जानकारियां ऑनलाइन अपलोड नहीं कर रहे।
इसे लेकर डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि वह तीन दिन के अंदर अपने विद्यालयों का ब्यौरा ऑनलाइन अपलोड नहीं करेंगे तोे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अगली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए कुछ दिन पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह आदेश दिए थे कि सभी विद्यालय अपने यहां के संसाधनों का ब्यौरा ऑनलाइन भेजें।
विज्ञापन
विद्यालयों की जिला मुख्यालय से दूरी, विद्यालय का भवन, जाने का रास्ता, आसपास के विद्यालयों से उक्त विद्यालय की दूरी आदि का ब्यौरा ऑनलाइन मांगा गया।
इसका मकसद यह है कि विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए जाने के मानक पर खरा उतर रहा है या नहीं लेकिन अभी तक काफी विद्यालय संचालक और प्रधानाचार्य ऑनलाइन ब्यौरा देने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
इस पर डीआईओएस ने उन्हें तीन दिन का समय दिया है और साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि यदि यह ब्यौरा ऑनलाइन नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।