फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में बाबू ने सुविधा शुल्क मांगा तो खा लिया जहर

अलीगढ़ में बाबू ने सुविधा शुल्क मांगा तो खा लिया जहर

Fri, 30 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में बाबू ने सुविधा शुल्क मांगा तो खा लिया जहर
बाबू ने सुविधा शुल्क मांगा तो खा लिया जहर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एससीएसटी एक्ट के मामले में मिले मुआवजे को देने के एवज में जब समाज कल्याण विभाग के बाबू ने सुविधा शुल्क मांगा तो वह बिफर गया और उसने जहर खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में पहले दीन दयाल अस्पताल और फिर मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

मोहल्ला लड़िया सासनीगेट निवासी तोताराम पुत्र देवेंद्र रिक्शा चलाता है। कुछ दिनों पूर्व उसका मोहल्ले के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इस मामले में आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट लगा था।
विज्ञापन


इसकी 25 हजार की मुआवजा राशि समाज कल्याण विभाग में आई थी। इसे लेने के लिए तोताराम शुक्रवार को कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि समाज कल्याण विभाग के एक बाबू ने 25 हजार का चेक देने के एवज में उससे दो हजार रुपये बतौर सुविधा शुल्क मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज होकर तोताराम ने दोपहर दो बजे के करीब विकास भवन परिसर में जहर खा लिया। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed