फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एक ही लाठी से हांके जाएंगे पेट्रोल पंप व्यवसायी

एक ही लाठी से हांके जाएंगे पेट्रोल पंप व्यवसायी

Tue, 27 Jun 2017 01:47 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
एक ही लाठी से हांके जाएंगे पेट्रोल पंप व्यवसायी
एक ही लाठी से हांके जाएंगे आरोपी पंप स्वामी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

घटतौली एवं पेट्रोल पंप की डिस्पोजल यूनिट अथवा नोजल के मदरबोर्ड से छेड़छाड़ के आरोपी एक ही लाठी से हांके जाएंगे। शासन ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। कार्रवाई के लिए पूर्ति विभाग को 30 जून तक का समय दिया गया है।

अतरौली के एक पंप में चिप लगाकर पेट्रोल चोरी का मामला प्रकाश में आने के बाद से लगातार चेकिंग में जुटे पूर्ति अफसर एवं अन्य विभागों की टीम ने सोमवार तक जिले के 151 पेट्रोल पंपों में से 125 पंपों पर चेकिंग कर ली है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ माह से चल रही इस चेकिंग के दौरान नौ पेट्रोल पंप संदेह के दायरे में आए। इनमें से दो पंपों पर घटतौली मिली तो शेष सात पंपों पर मदर बोर्ड एवं पल्सर से छेड़छाड़ के साक्ष्य पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी के पल्सर अपने कब्जे में ले लिए गए थे। कयास लगाया जा रहा था कि इन सभी की जांच संबंधित ऑयल कंपनी से कराई जाएगी। लेकिन हाल ही में लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट कर दिया गया कि जांच की जिम्मेदारी ऑयल कंपनी के विशेषज्ञ नहीं बल्कि पुलिस करेगी।

पूर्ति विभाग के अफसर जब्त किए गए सभी पल्सर को केस प्रापर्टी के रूप में जांच अधिकारी को सौंपेगा। जांच अधिकारी अपने स्तर से गोपनीय जांच कराकर आरोप सिद्ध करेगा।


जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने स्वीकार किया कि संदिग्ध पाए गए सात पेट्रोल पंपों के पल्सर पुलिस को सौंपे जाएंगे। इससे पहले संदिग्ध सात एवं घटतौली में सील किए गए दो पेट्रोल पंप स्वामियों के खिलाफ 30 जून तक एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।

जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कंपनी से आरोपी पेट्रोल पंप के निरस्तीकरण की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed