{"_id":"594d71da4f1c1b2d1e8b4670","slug":"11498247642-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमा में जाने से हुई पुष्पा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोमा में जाने से हुई पुष्पा की मौत
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोमा में जाने से हुई पुष्पा की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
साईं विहार कालोनी में ट्रांसपोर्टर नेपाल सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। अब पुलिस मान रही है कि पुष्पादेवी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि पति की लाश को देखकर वह सदमे की वजह से कोमा में चली गईं और हैमरेज से उनकी मौत हो गई। वहीं नेपाल सिंह की मौत को पुलिस आत्महत्या मान रही है।
सारसौल इलाके की साईं विहार कालोनी में गत दिवस ट्रांसपोर्टर नेपाल सिंह (52) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी (43) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। नेपाल का शव आंगन में फंदे पर लटका मिला था, जबकि पुष्पा की लाश चारपाई के पास पड़ी थी। एसओ बन्नादेवी रवेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि नेपाल सिंह के शव को देखकर पुष्पा देवी कोमा में चली गईं। पीछे गिरने की वजह से उनकी गर्दन के पीछे चोट लग गई होगी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे दंपति के शवों को लेकर पैतृक गांव अंतिम संस्कार के लिए चले गए। अमर उजाला ने पहले दिन ही यह संकेत दिया था कि शायद पुष्पा ने आत्महत्या नहीं की है।