फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   11397 outsiders arriving by trains in seven days

सात दिन में ट्रेनों से आए 11397 बाहरी

Mon, 19 Apr 2021 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
11397 outsiders arriving by trains in seven days
जिला प्रशासन के लिए कोविड का बढ़ता प्रसार चुनौती बनता जा रहा है। बीते 10 अप्रैल से 17 अप्रैल तक सिर्फ ट्रेनों के माध्यम से ही 11397 बाहरी जिले में आए हैं। लेकिन ये लोग अपने आने के विषय में जिला प्रशासन के कोरोना कंट्रोल रूम में जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस लापरवाही को देखते हुए डीएम ने घर वापसी कर रहे प्रवासी श्रमिकों की निगरानी के लिए देहात में 1265 निगरानी टीमों को तैनात किया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत वार क्वारंटीन सेंटर अगले 24 घंटे में दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। हरिद्वार से लौटने वालों को कोविड कंट्रोल रूम के नंबर 05712420100, 05712420101 पर अपने विषय में सूचना अवश्य देने के आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

निगरानी समिति में ये किए गए शामिल
जिलाधिकारी ने बताया कि शहर व देहात में जो टीम तैनात की गई हैं, उनका नाम निगरानी समिति रखा गया है। प्रवासी श्रमिक अधिकांश मात्रा में देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं, इसलिए देहात क्षेत्र की टीम में ग्राम सचिव, राशन कोटेदार, ग्राम चौकीदार, आंगनबाड़ी-आशा के साथ पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों का कार्य यह घर घर जाकर यह पता लगाना है कि गांव में कौन-कौन हाल में बाहर से आया है। उक्त प्रवासी ने अपनी कोरोना जांच कराई है या नहीं। इसके साथ ही इन टीमों को यह भी निर्देश दिए हैं कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण प्रतीत हो तो उसके विषय में कोरोना कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दें, जिससे उसकी जांच कराई जा सके।

निगरानी समितियों के माध्यम से ही घर वापसी कर रहे प्रवासी श्रमिकों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों सहित सभी को सख्त निर्देश हैं कि वह कम से कम सात दिन अपने घर में क्वारंटीन रहें।
तारीख जिले में आए बाहरी स्टेशन पर जांच हुईं संक्रमित मिले
10 2920 00 00
11 1546 00 00
12 850 00 00
13 1013 00 00
14 1490 254 06
15 1400 488 06
16 1023 405 01
17 1154 750 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed