{"_id":"5cb4e6c7bdec22140012e94c","slug":"111555359431-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती दौड़ी, आम्रपाली और महानंदा के थमे रहे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती दौड़ी, आम्रपाली और महानंदा के थमे रहे पहिये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डिवीजन के मारीपत स्टेशन पर री-मॉडलिंग के कार्य के चलते प्रभावित की गई दिल्ली-कानपुर रूट की गाड़ियों का संचालन तय समय पर शुरू नहीं हो सका। आम्रपाली और महानंदा के पहिये सोमवार को भी थमे रहे, सिर्फ गोमती एक्सप्रेस ही दौड़ी। हालांकि गोमती का संचालन होने से दिल्ली-लखनऊ वाया अलीगढ़ रूट के यात्रियों को जरूर राहत मिली।
बताया जा रहा है कि आम्रपाली और महानंदा एक्सप्रेस को मंगलवार से निर्धारित समय पर चलाया जा सकता है। वहीं, उत्तर मध्य रेल प्रशासन की ओर से सोमवार को आदेश जारी कर दिल्ली-काटिहार एक्सप्रेस (15705) को 18 और काटिहार-दिल्ली (15706) को 19 अप्रैल तक रद्द किया गया है। वहीं, खुर्जा-शकुर बस्ती ईएमयू (64113) को आंशिक तौर पर 30 अप्रैल तक के लिए निरस्त किया गया है।