फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं छोटे-छोटे कार्य

सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं छोटे-छोटे कार्य

Mon, 18 Feb 2019 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं छोटे-छोटे कार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

उप्र सरकार द्वारा नव संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत नुमाइश के कृष्णांजलि सभागार में सांसद सतीश गौतम की अध्यक्षता में टूल किट का वितरण किया गया।

यहां 184 नाई, बढ़ई, हलवाई, लोहार, मैटलआर्ट, सुनार, मोची एवं दर्जी कारीगरों को उनकी ट्रेड में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद रोजगार प्रारंभ करने के लिए टूल किट बाटीं गईं। यहां सतीश गौतम ने कहा कि धन के अभाव में परंपरागत कामगार अपना व्यवसाय नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

इस योजना के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की गई है। शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि सरकार विलुप्त होने वाली परंपरागत रोजगार परक विधाओं के लिए नई योजना तैयार कर रही है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कोई भी कार्य छोटा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे-छोटे कार्य ही सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि उप्र सरकार रोजगार के साथ-साथ विभिन स्कीमों में अनुदान युक्त ऋण भी उपलब्ध करा रही है। सांसद व उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने एक जनपद एक उत्पाद के तहत यतेंद्र कुमार वार्ष्णेय को दो करोड़ का ऋण वितरण का चेक दिया। जबकि चार लाभार्थियों को 75 लाख का ऋण वितरित किया गया।


दस दिवसीय प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन
एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत लॉक्स एंड हार्डवेयर उत्पादों के निर्माण की विद्या में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र द्वारा विशिष्ठ प्रशिक्षण तथा सामान्य उद्यमिता विकास प्रशिक्षण एवं उत्पाद में गुणात्मक सुधार कराने के लिए उद्यमिता विकास संस्थान के माध्यम से दस दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।


यह जानकारी देते हुए उद्योग उपायुक्त श्रीनाथ पासवान ने कहा कि इच्छुक अलीगढ़ के अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। प्रशिक्षित कारगरों को टूल किट भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र औद्योगिक आस्थान पर अंतिम तिथि 22 फरवरी तक आवेदन कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed