{"_id":"5c141663bdec22572459e743","slug":"111544820323-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडी अस्पताल में बनेगी कंगारू मदर केयर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडी अस्पताल में बनेगी कंगारू मदर केयर यूनिट
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्.यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
डीडी जिला महिला अस्पताल के बाद अब दीन दयाल अस्पताल में मदर कंगारू केयर यूनिट की शुरुआत हो रही है। इसमें समय से पहले पैदा हुए बच्चों को प्राकृतिक तरीके से गरमाहट दी जाती है।
वैसा माहौल दिया जाता है जैसा कि माता के गर्भ में होता है। इस तरीके से बच्चों को सामान्य बच्चों की स्थिति तक लाने में बेहद मदद मिलती है।
गर्भवती महिलाओं में प्रसव के कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनमें निर्धारित गर्भकाल से पहले बच्चा पैदा होता है। ऐसेे बच्चों को इनक्यूबेटर के माध्यम से उचित तापमान पर रखा जाता है। अब प्राकृतिक तरीके से इन बच्चों को माता के शरीर से तापमान देने के लिए प्रत्येक सरकारी अस्पताल में, जहां प्रसव होते हैं, वहां पर कंगारू मदर केयर यूनिट खोलने का फैसला किया गया है। इसी क्रम में डीडी अस्पताल में इस यूनिट की शुरुआत की जा रही है। इसमें एक कमरे में आरामदायक कुर्सियां, सोफे आदि रहते हैं।
जिसमें कंगारू की तरह बच्चे को जिस्म के पास रखकर उसे गरमाहट दी जाती है। डीडी अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में यूनिट शुरू कर दी जाएगी।