फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हरि लक्ष्मी एलाय के ठिकानों पर छापा

हरि लक्ष्मी एलाय के ठिकानों पर छापा

Wed, 12 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
हरि लक्ष्मी एलाय के ठिकानों पर छापा
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जीएसटी के फर्जी बिलों से आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के करोड़ों रुपये का घोटाला करने के मामले में मंगलवार को एनसीआर के राठी स्टील के अलग अलग ठिकानों में छापेमारी हुई है, एक टीम अलीगढ़ में भी इस कंपनी के दफ्तर और कारोबारी साथियों की जांच पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में इगलास मथुरा रोड स्थित दिव्य ज्योति महाविद्यालय गुरुसेना गांव में स्थित हरिलक्ष्मी एलाय प्राइवेट लिमिटेड में भी जांच पड़ताल हुई है। मौके पर दो गाड़ियां पकड़ी गईं जिसमें ई वे बिल नहीं था। एक गाड़ी को सीज कर दिया गया। प्रथम दृष्टया जांच में लगभग 36 लाख रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया है। जिसके एवज में फैक्ट्री मालिकों ने सात लाख रुपये मौके पर जमा कराये हैं।

एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर उत्तम सिंह ने बताया कि 35 लाख रुपये कीमत का स्क्रैप गुडस पकड़ा गया है। इसके साथ ही मौके पर तैयार माल में दो लाख रुपये का अंतर मिला है। मसलन खरीदे गए और तैयार माल की कीमत में। गौर हो कि पूर्व में इस फर्म ने एलडी गोयल फर्म के साथ कारोबार किया है। इगलास के अलावा कंपनी के आगरा रोड स्थित दफ्तर में भी छापा मारा गया। जहां खरीद बिक्री के कागजात जांचे गए। जिन दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली है उनको सीज कर दिया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि अब कर चोरी का पूरा हिसाब लगा कर जुर्माना सहित वसूली होगी।
विज्ञापन


मूलरूप से एनसीआर में संचालित राठी समूह तकरीबन 200 करोड़ की टैक्स चोरी में फंस गया है। राठी ग्रुप को फर्जी तरीके से बिल काटने में शामिल 15 अन्य कंपनियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इनमें से कुछ अलीगढ़ से भी संबंधित बताई जा रही हैं, अभी नाम नहीं खोले गए हैं। एसआईबी अलीगढ़ के दूसरे ज्वाइंट कमिश्नर एचटी राव दीक्षित ने गाजियाबाद में लखनऊ की टीम के साथ राठी ग्रुप की जांच कराई है। अभी तक सभी ठिकानों से मिले कागजों को जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि पूर्व में एलडीएस ग्रुप, राठी ग्रुप और शिवानी स्टील नाम की फर्मों की जांच में भी फर्जी बिलों से करोड़ों रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने का खुलासा हो चुका है। इस मामले में पूरे प्रदेश में पहली एफआईआर अलीगढ़ में दर्ज कराई गई थी जो तालानगरी क्षेत्र के हरदुआगंज थाने में दर्ज हुआ था और अंकित गर्ग को जेल भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed