{"_id":"5c0c280cbdec2241b842f060","slug":"111544300556-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंधित बस मालिकों ने आरएम कार्यालय पर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंधित बस मालिकों ने आरएम कार्यालय पर की नारेबाजी
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
दिल्ली में आयोजित होने वाली आरएसएस की रैली में कार्यकर्ताओं को लाने और ले जाने के लिए रोडवेज में अनुबंधित लगी बसों के मालिकों ने बगावत कर दी। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की, हालांकि शाम को क्षेत्रीय प्रबंधक के मानने पर वह मान गए और जाने को तैयार हो गए।
रविवार को दिल्ली में आरएसएस की रैली है। इसके लिए प्रत्येक जनपद से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आज दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इनके जाने और जाने की व्यवस्था के लिए वाहनों के प्रबंध की जिम्मेदारी परिवहन विभाग के जिम्मे थी। आरटीओ ने अपने स्तर से बसों का प्रबंध किया, वहीं रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी अनुबंधित बसों की ड्यूटी दिल्ली जाने के लिए लगा दी।
शनिवार से ही बसों को वर्कशॉप एवं बस स्टैंडों पर खड़ा कराना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब बस मालिकों को हुई तो वह क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गए और अपने बगाबती सुरों से अधिकारियों को अवगत करा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान नारेबाजी भी हुई। हालांकि देर शाम तक क्षेत्रीय प्रबंधक जेडए नोमानी को खबर लगी तो वह अपने कार्यालय पहुंचे और बस मालिकों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।
हां यह ठीक है कि अनुबंधित बस का शनिवार को संचालन नहीं हुआ। कुछ बस के मालिक उनसे मिलने आए थे और अपना विरोध दर्ज कराया। उन्हें समझाया तो जाने को तैयार हो गए।
जेडए नोमानी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज