फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गांधी पार्क बस अड्डे पर राजस्थान और अलीगढ़ के रोडवेज चालक भिड़े

गांधी पार्क बस अड्डे पर राजस्थान और अलीगढ़ के रोडवेज चालक भिड़े

Wed, 07 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
गांधी पार्क बस अड्डे पर राजस्थान और अलीगढ़ के रोडवेज चालक भिड़े
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

गांधी पार्क बस अड्डे पर मंगलवार को राजस्थान एवं अलीगढ़ रोडवेज के अधिकारी आपस में भिड़ गए। ड्राइवरों के बीच शुरू हुई तू-तू-मैं-मैं बस स्टैंड पर मौजूद कर्मचारियों में धक्का मुक्की तक पहुंच गई। मामला मारपीट में तब्दील होता तब तक अन्य रोडवेज के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले को रफा दफा कर दिया।

दीपावली पर राजस्थान की गाड़ियों को बस अड्डे से भरवाने के लिए सरकार ने राजस्थान परिवहन निगम के एक यातायात उप निरीक्षक की ड्यूटी गांधी पार्क बस अड्डे पर लगाई है। मंगलवार को जब राजस्थान की कुछ गाड़ियां एक साथ बस अड्डे पर आई तो उन्होंने अपनी गाड़ियों में पहले सवारी बिठाना शुरू कर दिया। इसका विरोध गांधी पार्क बस स्टैंड पर मौजूद अलीगढ़ एवं बुद्ध विहार डिपो के चालकों ने किया तो उपनिरीक्षक ड्राइवर से भिड़ गया। जानकारी होने पर बस स्टैंड पर मौजूद स्टॉफ मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


यहां राजस्थान के एक चालक ने बस अड्डे पर ड्यूटी कर रहे स्टॉफ के साथ भी बदसलूकी कर दी। बस फिर क्या था राजस्थान और अलीगढ़ के सभी ड्राइवर मौके पर एकत्रित हो गए और तू-तू, मैं-मैं होने लगी। जानकारी मिलने पर बस स्टैंड प्रभारी मुनेश पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। दोनों ही कर्मचारियों ने अपने-अपने अधिकारियों की इसकी सूचना दे दी। कुछ देर बाद एआरएम बुद्ध विहार आलोक दास भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed