{"_id":"5b89ac0042c792466049ba92","slug":"111535749120-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती, फरक्का, ऊंचाहार रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती, फरक्का, ऊंचाहार रद
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कानपुर के पास पनकी रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग का काम होने से 12 से 24 सितंबर तक गोमती एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही पुरी एक्सप्रेस पुरी से इलाहाबाद होते हुए कानपुर तक ही आएगी। यह ट्रेन अलीगढ़ से दिल्ली की ओर नहीं चलेगी।
अलीगढ़ स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली अप और डाउन गोमती एक्सप्रेस 13 से 25 सितंबर तक रद्द रहेगी। मालदा टाउन से भिवानी के बीच चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस 12 से 24 सितंबर तक रद्द रहेगी। प्राग से ऊंचाहार के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 13 से 25 सितंबर के बीच रद्द रहेगी।
इसी तरह से अप महानंदा एक्सप्रेस 12 से 24 सितंबर से और डाउन महानंदा 13 से 25 सितंबर से रद रहेगी। 12815 अप पुरी एक्सप्रेस इलाहाबाद से कानपुर के बीच ही चलेगी। पुरी की व्यवस्था 13 से 25 सितंबर के बीच रहेगी। रेलवे प्रशासन ने पूछताछ में इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी है। मुसाफिर आरक्षण कराने से पहले रद्द ट्रेनों की जानकारी करने लगे हैं।