{"_id":"5b6219594f1c1b66428b55ff","slug":"111533155673-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटैचमेंटों के शिक्षकों से चल रहे हैं मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटैचमेंटों के शिक्षकों से चल रहे हैं मॉडल स्कूल
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले में स्थापित चारों मॉडल स्कूल अटैचमेंटों के शिक्षकों से चलने के लिए मजबूर हैं। इसका मुख्य कारण अभी तक आयोग से अध्यापकों की नियुक्ति नहीं होना है। वहीं मानकों के हिसाब से अभी तक शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। प्रधानाचार्यों की नियुक्ति न होने से अध्यापकों को ही प्रधानाचार्य प्रभारी बना दिया गया।
बता दें कि जिले में चार मॉडल इंटर कालेजों में चंडौस क्षेत्र के जहराना, अतरौली के बड़ेसरा, खैर के खेड़ा सत्तू तथा इगलास क्षेत्र के टमोटिया में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज शामिल हैं।
इन मॉडल कालेजों को सरकार ने इसी सत्र में चलाने के आदेश जारी किए थे। इस आदेश पर यह विद्यालय शुरू तो हो गए, लेकिन इन विद्यालयों में अभी तक शिक्षकों की पर्याप्त नियुक्तियां नहीं हुई हैं। जबकि जहराना में एक तथा टमोटिया में मात्र दो शिक्षकों की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा शिक्षकों को विभिन्न राजकीय कालेजों से अटैच किया गया है। इस सत्र में इन कालेजों में कक्षा छह, नौ व 11 की कक्षाएं संचालित कराई जा रहीं हैं। जहराना में 106 बच्चों पर एक शिक्षक की नियुक्ति व तीन अटैचमेंट के शिक्षक हैं। बडे़सरा में 146 बच्चों पर अटैचमेंट के चार शिक्षक हैं।
खेड़ा सत्तू में 134 पर तीन शिक्षक अटैच हैं, जबकि टमोटिया में 80 छात्रों पर दो की नियुक्ति व दो शिक्षक अटैचमेंट के लगाए गए हैं। वहीं दाखिले की प्रक्रिया बंद न होने के कारण छात्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
अभी हाल ही में सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा परिणाम आने के बाद आयोग द्वारा सहायक अध्यापक उपलब्ध कराए जाएंगे। उनके आने पर जल्द से जल्द तैनाती कर दी जाएगी।
- डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस अलीगढ़