{"_id":"5b4fa4424f1c1b50748b5c85","slug":"111531946050-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा गांव कटिया कनेक्शन मुक्त हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा गांव कटिया कनेक्शन मुक्त हुआ
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अगर इच्छा शक्ति हो तो इसी व्यवस्था और इन्हीं संसाधनों में ही न सिर्फ समस्या का समाधान हो सकता है बल्कि बेहतरीन परिणाम भी पाए जा सकते हैं। ऐसा ही कर दिखाया है जवां के गांव कासिमपुर के रहने वाले युवा शिव कुमार चौहान ने।
इन्होंने अपने प्रयासों से सीधे ऊर्जा मंत्री से संपर्क कर कटिया कनेक्शनों के लिए बदनाम अपने गांव को पूरी तरह कटिया मुक्त बनाने की ठानी और अपने प्रयास में सफल हुए। अब करीब 800 परिवारों वाले उनके गांव में सभी घरों में बिजली के कनेक्शन होने वाले हैं।
गांव कासिमपुर को जवां के सुमेरा बिजली घर से आपूर्ति होती है। यह गांव यहां घरों में होने वाले कटिया कनेक्शनों के लिए जाना जाता था। बिजली विभाग की कनेक्शन नियमित करने की कवायद भी कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शिव कुमार चौहान बताते हैं कि उन्होंने ऊर्जा मंत्री को बताया कि गांव में लोग हैं जो मीटर लगवाना चाहते हैं लेकिन समस्या बिल जमा करने की आती है। क्योंकि घर के पुरुष सदस्यों को मजदूरी के लिए जाना पड़ता है और महिलाओं को नजदीक में कोई बिजली घर है नहीं। इस समस्या का समाधान मोबाइल वैन के रूप में निकला।
तय हुआ कि मोबाइल वैन गांव में जाएगी। शर्त यह है कि प्रत्येक घर में कनेक्शन नियमित हो। इसके बाद लार्सन एंड टूब्रो और सीरोर कंपनी ने गांव में कनेक्शनों को नियमित करने का काम शुरू कर दिया है। शिव कुमार चौहान कहते हैं कि पहले गांव में 60-70 कनेक्शन ही थे। लेकिन अब सभी घरों में कनेक्शन पूरे होने वाले हैं।
जैसे ही मेरे समक्ष प्रार्थना पत्र आया तुरंत ही एसडीओ व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जल्द ही यहां काम समाप्त होने वाला है। अन्य गावों के लिए भी ऐसी ही मुहिम चलाई जाएगी।
- धर्मेंद्र सारस्वत, अधीक्षण अभियंता, देहात