फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर निगम में पालिथीन को लेकर बैठक

नगर निगम में पालिथीन को लेकर बैठक

Thu, 19 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में पालिथीन को लेकर बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर बुधवार को नगर निगम के जवाहर भवन में नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने धार्मिक बुद्धिजीवियों, सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरणविद्, आदि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आम जनों को इसका इस्तेमाल रोकने और इस संबंध में जागरूकता पैदा करने के उपायों पर विचार किया गया। गुरुवार को जवाहर भवन में स्वच्छता समिति की बैठक होगी।

शहर में पॉलिथीन का उपयोग कैसे बंद हो। इसके लिए सभी संस्थाओं से सुझाव और सहयोग पर चर्चा करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम सिटी श्याम बहादुर ने कहा पॉलिथीन प्रयोग व उपयोग प्रतिबंध लग गया है और अब भी यदि कोई कानून का उल्लंघन करते हुये पाया गया तो जुर्माना व वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग व उपयोग करने वालों पर नगर निगम नज़र रखे हुये हैं जिन पर कभी भी आकस्मिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।गोष्ठी में सिख समुदाय से सरदार भूपेंद्र सिंह, मुस्लिम बुद्धिजीवी यासीन पेंटर ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर आहुति संस्था से अशोक चौधरी, सामाजिक संस्था उड़ान से ज्ञानेंद्र बाबू मिश्रा, नैनसी वेगलीस, प्रियार्शी अग्रवाल, राज कुमार गुप्ता, ईएचए से सतेन्द्र सिंह, महिला ग्राम उद्योग से वर्षा गौड़, मानव उपकार से विष्णु कुमार, विशाल वार्ष्णेय, सिटीजन वेलफेयर से राकेश कुमार, शिव कुमार, नवचेतना से डॉ किशोर सिंह, संजीवनी ग्रुप से मुकेश राजपूत, मंयक कुमार, ग्रामीण विकास से ज्योति, आजाद फाउंडेशन से शाजिया सिद्दीकी, शिवा संस्कृति समिति से पंकज, अर्थ सोसायटी से रूही खान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार, कर अधीक्षक सभापति यादव, धर्मवीर सिंह, अहसान रब आदि मौजूद थे।


मीडिया प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार को स्वच्छता वार्ड 1, 2, 3 अंतर्गत बनायी गयी स्वच्छता वार्ड समिति के सदस्यों के साथ बैठक आहूत की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed