फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एमके अलीगेरियन, स्पार्टन व डब्ल्यूपीएस ने जीते मैच

एमके अलीगेरियन, स्पार्टन व डब्ल्यूपीएस ने जीते मैच

Tue, 26 Jun 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
एमके अलीगेरियन, स्पार्टन व डब्ल्यूपीएस ने जीते मैच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित समर टी-20 क्रिकेट लीग अंडर-14 में एमके अलीगेरियन, एमके स्पार्टन व एमके डब्ल्यूपीएस ने अपने-अपने मैच जीतकर दो-दो अंक हासिल किए।

महुआ खेड़ा मैदान पर एमके राइडर की टीम 11.2 ओवर में 40 रन पर सिमट गई। साहिल ने 13 व प्रशांत ने 9 रन बनाए। केशव व गुलशन ने 3-3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके अलीगेरियन की टीम ने 5.2 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। अभिषेक ने 16 व प्रेम ने 8 रन बनाए। अक्षत ने दो व साहिल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


एमके स्पार्टन की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन बनाए। आर्यन ने 36 व तनिष्क ने 23 रन की पारी खेली। ललित, अवनीश व आदित्य ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके इंग्राहम 11 की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन ही बना सकी। नौ रन से मैच हार गई। जतिन ने 42 व रोहित ने 32 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक ने 3 व अंश ने 2 विकेट हासिल किए। एमके वॉरियर की टीम 15.3 ओवर में 82 रन पर ढेर हो गई। करन ने 13 व पीयूष ने 8 रन बनाए। प्रदीप ने 4, रजत, तरुण, काव्य व ध्रुव ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में उतरी एमके डब्ल्यूपीएस की टीम 9.1 ओवर में दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जतिन ने नाबाद 40 व नकुल ने 8 रन बनाए। गर्ग ने एक विकेट लिया। इस मौके पर भाजपा नेता कृष्ण पाल सिंह, गीता देवी, नीलम देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed