{"_id":"5adf90f84f1c1b76098b63cb","slug":"111524601080-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 सड़कों की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट दें : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 सड़कों की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट दें : मंडलायुक्त
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने पूरे मंडल में हाल ही में बनवाई गई 75 सड़कों की जांच करने के आदेश दिए हैं। सड़कों की निर्माण गुणवत्ता, कुल लंबाई, चौड़ाई, मोटाई, इस्तेमाल हुई निर्माण सामग्री जांची जाएगी।
इसमें पीडब्ल्यूडी की 28 और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी 47 सड़कें शामिल हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हाथरस जिले में पीडब्ल्यूडी और आरईएस दोनों विभागों ने सड़कों का निर्माण कराया है।
हाथरस के साथ ही कासगंज और एटा में बनी सड़कों की भी जांच होगी। इन सभी सड़कों में हरेक सड़क की लागत 50 लाख रुपये से ऊपर है। कुल 22 अधिकारियों की टीम इन सड़कों की जांच करेगी।
विज्ञापन
जिसमें तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों तरह के अधिकारी शामिल किए गए हैं। दो-दो अधिकारियों के ग्रुप को 7 से 8 सड़कें सौंपी गई हैं। पंद्रह दिन के अंदर जांच रिपोर्ट पूरी कर मंडलायुक्त को सौंपी जाएगी।
जहां निर्माण गुणवत्ता तयशुदा मानकों से कमतर पाई जाएगी वहां नियमानुसार कार्रवाई होगी। कुल 75 सड़कों की जांच की जाएगी।