फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   इस्लामिक काल की देन है शूद्र जाति

इस्लामिक काल की देन है शूद्र जाति

Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
इस्लामिक काल की देन है शूद्र जाति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


देश के संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर भाजपा ने महानगर के सभी सेक्टर के समस्त बूथों पर हर्षोल्लास के साथ मनाई। सेक्टर प्रवासी सदस्यों बूथ पर रह कर जयंती को भव्य रूप दिया।

गोष्ठियों में मिष्ठान वितरण, शरबत वितरण, प्याऊ, केक काट कर बधाई दी गई। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया कि गांधी नगर में 120 बूथ, महावीर गंज मंडल में 66 बूथ, रघुवीर पूरी मंडल में 80 बूथ, सिविल लाइन मंडल के 65 बूथ, विष्णुपुरी मंडल के 98 बूथ और मडराक में 116 बूथों पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष ने कहा कि डा. आंबेडकर मेधावी विचारक व चिंतक थे, जिन्होंने देश के दलित वर्ग के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये। मीडिया प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता ने अपने सेक्टर प्रवासी 66 ओर 45 के बूथों पर कहा कि आंबेडकर की दूरगामी सोच को आत्मसात करें। उनका मानना था कि आज के शूद्र वैदिक काल के शूद्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह इस्लामिक काल की देन है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो छुआ छूत खत्म कर रही है। मुख्य रूप से प्रवासी के रूप में डॉ. विवेक सारस्वत, विस्तारक रार्मेंद्र शर्मा, पूनम बजाज, डॉ. मानवेंद्र, मानव महाजन, मनीष राय, रीता राजपूत, भूप्रकाश माहौर, शैलेंद्र गुप्ता, वैभव गौतम, राजीव शर्मा, यर्तेंद्र वाई के, पवन खंडेलवाल, रवि राज सक्सेना, आरके प्रेमी, दया शंकर गुप्ता, भूपेंद्र वार्ष्णेय अपने अपने सेक्टर में जयंती मनायी।

पीएम मोदी ने बनवाए आंबेडकर के संग्रहालय : सतीश गौतम
भाजपा महानगर अलीगढ़ ने बृजधाम गेस्ट हाउस में बाबा साहब के जीवन पर विचार गोष्ठी की। मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कठिनाई भरे जीवन में उनको ब्राह्मण गुरु आंबेडकर ने शिक्षा दी।

मुख्यातिथि सांसद सतीश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने उनके गांव, मुंबई, दिल्ली एवं लंदन आवास को संग्रहालय बनाने के लिए 907 करोड़ रुपये खर्च किए। लोकतंत्र सेनानी बृजेश ने कहा कि देश को तोड़ने के लिए विदेशी ताकतों ने जातिवादी फू ट डाल कर अपने मंसूबों को सफल किया।

शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि आज देश के विपक्षी दल जातिवाद का जहर घोल कर कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि विपक्षी दलों ने बाबा साहब को सिर्फ वोट के लिए प्रयोग किया हैै। किंतु भाजपा असलियत में देश के महानायकों को सम्मान दे रही है।


महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पवन खंडेलवाल, सह संयोजक रवि राज सक्सेना, मानव महाजन, गरुड़ध्वज उपाध्याय, यतेंद्र वाई के, वीएस पाल, पवन शर्मा, राजेश सरकोडा, शैलेंद्र गुप्ता, वैभव गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed