फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सपा सांसद नरेश अग्रवाल के खिलाफ दी गई तहरीर

सपा सांसद नरेश अग्रवाल के खिलाफ दी गई तहरीर

Fri, 16 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सपा सांसद नरेश अग्रवाल के खिलाफ दी गई तहरीर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जातिगत टिप्पणी करने के मामले में न्याय संगठन ने सपा के राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी है।

न्याय संगठन के अधिवक्ता ने कहा है कि इस तरह की जातिगत टिप्पणी कर सांसद ने आपराधिक कृत्य किया है। न्याय संगठन के अधिवक्ता सरदार मुकेश सैनी के अनुसार वह सुबह अपने घर पर समाचार पत्र पढ़ रहे थे, जिसमें यह खबर पढ़कर वह बेहद आहत हुए, जिसमें नरेश अग्रवाल के बयान से मोदी पर जातिगत टिप्पणी की गई है। उन्होंने पीएम मोदी की जाति को संबोधित करते हुए शब्दों का प्रयोग किया है।

इससे उन्होंने आपराधिक कृत्या किया है, क्योंकि मोदी शूद्र जाति से आते हैं, इसलिए उन्होंने इस तरह का बयान दिया है। बेशक 5 हजार वर्ष पूर्व महात्मा बुद्ध ने जातिगत दुर्दशा से आहत होकर राजगद्दी त्याग दी, मगर इन जैसे लोग मनुवादी व्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने तहरीर में कहा है कि चूंकि संघ ने जातिवादी व्यवस्था के खिलाफ काम किया है और नरेंद्र मोदी उसी संघ से निकलकर देश के प्रधानमंत्री बने हैं। इसलिए भी नरेश अग्रवाल ने यह टिप्पणी की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। गांधीपार्क थाने में दी गई तहरीर में यह मांग की गई है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में जांच के बाद ही कुछ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed