फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अज्जू हटाए, अब जावेद अजीज होंगे सपा महानगर अध्यक्ष

अज्जू हटाए, अब जावेद अजीज होंगे सपा महानगर अध्यक्ष

Thu, 08 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अज्जू हटाए, अब जावेद अजीज होंगे सपा महानगर अध्यक्ष
अज्जू हटाए, अब जावेद अजीज होंगे सपा महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

सपा हाईकमान ने पिछले करीब 8 साल से पार्टी महानगर अध्यक्ष पद पर बैठे अखिलेश यादव के करीबी अज्जू इशहाक को उनके पद से हटा दिया गया है। अब उनके स्थान पर पूर्व में महानगर अध्यक्ष रहे जावेद अजीज को महानगर अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी दी गई है।

हालांकि संगठन स्तर से जारी सूचना के अनुसार इसे संगठन में नई ऊर्जा व जोश भरने के लिए बदलाव कहा गया है। मगर अंदरखाने खबर है कि मेयर चुनाव में हार के बाद पार्टी में अंदरखाने पनप रहे असंतोष को रोकने के लिए हाईकमान ने यह निर्णय लिया है। इस बदलाव पर अज्जू ने निर्णय को सर्व मान्य करार देते हुए कहा है कि पार्टी का सिपाही हूं कि अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगूंगा।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते अखिलेश यादव ने वर्ष 2011 में साइकिल यात्रा के दौरान अज्जू इशहाक को सपा का महानगर अध्यक्ष बनाया था। युवा व शिक्षित चेहरे के रूप में अज्जू की तैनाती ने पार्टी में अखिलेश राज के संकेत दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पूरे पांच साल सपा शासनकाल में अज्जू अखिलेश के बेहद करीबी कहे जाते रहे। इसी दम पर उन्हें कोल से टिकट भी दिया गया। मेयर चुनाव में पार्टी की करारी हार और चौथे नंबर पर रहने के बाद से पार्टी में अंदरखाने असंतोष पनप रहा था।

इसी बीच पार्टी ने महानगर अध्यक्ष पद पर अज्जू को हटाकर नई तैनाती जावेद अजीज की कर दी है। जावेद अजीज पुराने कार्यकर्ता हैं। पूर्व में नगर निगम से पार्षद रहने के अलावा अब्दुल खालिक के विधायक काल में पार्टी के महानगर अध्यक्ष भी रहे हैं।


वर्तमान में वह पूर्व विधायक जफर आलम के करीबी कहे जाते हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नई तैनाती की पुष्टि की है। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं किया है। मगर चुनाव में हार बड़ा कारण माना जा रहा है। इस विषय में अज्जू इशहाक इतना ही कहते हैं कि उन्हें नए निर्णय की जानकारी है। वह पार्टी कार्यकर्ता हैं। हर निर्णय मान्य है। अब लोकसभा चुनाव ध्यान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed