फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... इंटरनेशनल एथलेटिक्स डीपीएस को मिला चैंपियन का खिताब

अलीगढ़... इंटरनेशनल एथलेटिक्स डीपीएस को मिला चैंपियन का खिताब

Tue, 28 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... इंटरनेशनल एथलेटिक्स डीपीएस को मिला चैंपियन का खिताब
इंटरनेशनल एथलेटिक्स डीपीएस को मिला बेस्ट स्कूल अवार्ड
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

डीपीएस सीनियर विंग के छह छात्रों ने सात स्वर्ण व तीन रजत पदक जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। मेरठ में आयोजित द डीपीएस इंटरनेशनल एथलेटिक्स मीट में इन विद्यार्थियों ने न सिर्फ द बेस्ट स्कूल की ट्रॉफी पर कब्जा किया, बल्कि पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नए कीर्तिमान भी स्थापित किए। 24 से 26 नवंबर तक चलने वाली इस एथलेटिक्स मीट में देशभर के 59 स्कूलों के 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

डीपीएस के कोच जीशान अली ने बताया कि छह खिलाड़ियों में पालेंद्र ने 100 व 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। 400 मीटर में गौरव कुमार ने रजत और अतुल चौधरी ने 800 मीटर में रजत व 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद में जयदीप सिंह ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन


चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में पालेंद्र, जयदीप गौरव व भानुप्रताप ने एक-एक गोल्ड मेडल हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर डीपीएस सीनियर विंग की टीम को 50 प्वाइंट्स के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी टीम को संयुक्त रूप से 1.21 लाख रुपये पुरस्कार राशि का चैक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रो वाइस चेयरमैन स्वप्निल जैन एवं प्रिंसिपल रश्मि ग्रोवर ने जीतकर लौटे सभी छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed