{"_id":"5a11e95d4f1c1ba7678bc97f","slug":"111511123293-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में शिक्षिकाओं को लूटने वालों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में शिक्षिकाओं को लूटने वालों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिकाओं को लूटने वालों की गिरफ्तारी को सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्वर्ण जयंती कॉलोनी में शनिवार की सुबह शिक्षिकाओं से ओम अपार्टमेंट के पास लूट के मामले में पुलिस ने रास्ते के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस को लूट से संबंधित कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
स्वर्ण जयंती कॉलोनी के ओम अपार्टमेंट निवासी वर्षा और रूचि विजडम पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में शिक्षिका हैं। शनिवार सुबह आठ बजे के करीब वह स्वर्ण जयंती मैन गेट के पास स्कूल की बस का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए और उनसे तमंचा दिखाकर दो मोबाइल, सात सौ रुपये समेत अन्य सामान लूट ले गए।
रुचि के विरोध करने पर एक बदमाश जमीन पर गिर गया। बावजूद इसके वह उससे दो सोने की अंगूठी गले की जंजीर लूटकर ले गए। लूट के बाद काफी देर तक दोनों शिक्षिकाएं सहमी खड़ी रहीं। इतना ही नहीं अपने बच्चों को स्कूल की बस तक छोड़ने के लिए आए अभिभावक भी चुपचाप सब देखते रहे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद सूचना मिलने पर यूपी 100 की पीआरवी मौके पर पहुंची और दोनों शिक्षिकाओं को क्वार्सी थाने ले आई। यहां तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। क्वार्सी थाने के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ितों के घर से वारदात स्थल के साथ अन्य जगहों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।