{"_id":"5a0ca6364f1c1bd1408b6dc6","slug":"111510778422-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिसंबर तक के लिए एएमयू छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिसंबर तक के लिए एएमयू छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया स्थगित
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिसंबर तक के लिए एएमयू छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया स्थगित
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया एक दिसंबर तक स्थगित करने का निर्देश जिला सह निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिया गया है। इससे 26 नवंबर को प्रस्तावित नामांकन सहित अन्य चुनाव प्रक्रिया स्थगित करने की नौबत आ गई है। हालांकि एएमयू के अधिकारी इस मसले पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव के दौरान विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी गई है। एडीएम वित्त बच्चू सिंह द्वारा आठ नवंबर को इससे संबंधित पत्र एएमयू प्रशासन को भेजा गया है। इसमें एएमयू से एक दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया स्थगित करने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि 27 अक्तूबर से एक दिसंबर 2017 तक प्रदेश में निकाय चुनाव हैं। हालांकि एएमयू के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर यह पूछा है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश क्या केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी लागू हो रहे हैं।
एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई का कहना है कि जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है और जवाब का इंतजार है। इधर जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद का कहना है कि एक दिसंबर तक एएमयू में चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला द्वारा चुनाव प्रक्रिया में फेरबदल की आशंका पहले ही जताई गई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच दिसंबर को एएमयू छात्र संघ का चुनाव प्रस्तावित था। चुनाव प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू हो रही थी और 27 नवंबर को नामांकन होना था। जबकि अलीगढ़ में 26 नवंबर को निकाय चुनाव का मतदान एवं एक दिसंबर को मतगणना है।
विज्ञापन
एएमयू छात्रसंघ की प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया
- 24 नवंबर को सभी डीन्स द्वारा वोटर लिस्ट डिसप्ले कर दी जाएगी।
- 25 नवंबर को वोटर लिस्ट को सही करने का कार्य आरंभ। शाम तक अंतिम वोटर लिस्ट जारी।
- नामांकन प्रक्रिया 27 नवंबर को प्रात: 10 से सांय पांच बजे तक एएमयू छात्र संघ कार्यालय में। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच
- 28 नवंबर को प्रात: 10 बजे से एक बजे तक नामांकन पत्र की वापसी।
- वैध उम्मीदवारों की सूची 28 नवंबर को सांय चार बजे जारी की जाएगी।
- 29 नवंबर को उम्मीदवारों को क्रमांक संख्या आवंटित किया जाएगा। क्रमांक संख्या के साथ उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी।
- तीन दिसंबर को दो बजे से यूनियन हॉल से ऐतिहासिक फाइनल स्पीच।
- पांच दिसंबर को मतदान एवं मतगणना।