{"_id":"59ff72964f1c1bc9678b9bdd","slug":"111509913238-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता का फोटो किया वायरल...होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता का फोटो किया वायरल...होगी कार्रवाई
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप पीड़िता का फोटो किया वायरल...होगी कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के रेलवे रोड पर गैंगरेप के बाद अगवा कर ले जाई जा रही किशोरी को जब पब्लिक ने बचाया था, उस समय एक कथित मीडियाकर्मी ने युवती का फोटो खींचकर सोशल मीडिया व इंटरनेट आदि पर बिना बिलर किए या बिना चेहरा छुपाए अपलोड कर दिया। जिसमें उसके साथ गैंगरेप का कंटेंट भी लिखा गया। इससे युवती बेहद आहत है और उसने थाने में कथित मीडियाकर्मी के खिलाफ तहरीर देने के साथ-साथ कोर्ट में भी उसके खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं।
वाकया एक पखवाड़ा पुराना है, जब युवती कासिमपुर से अपनी ननिहाल हाथरस जा रही थी। तभी दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसे लिफ्ट देकर अगवा किया और बेहोश कर रात में उसके साथ गैंगरेप किया। अगले दिन उसे सुबह वह कहीं लेकर जा रहे थे, तभी रेलवे रोड पर शोर मचाने पर पब्लिक ने उसे बचाया था। इस मामले में युवती की ओर से थाने में एक तहरीर दी गई है, जिसमें कहा गया है कि उसका फोटो इंटरनेट व सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसकी जानकारी उसे उस समय हुई, जब उसकी सहेली ने उसे फोन पर यह फोटो पड़ा होने की जानकारी दी। एसओ देहली गेट के अनुसार किसी अर्जुन नाम के कथित पत्रकार के नाम यह तहरीर मिली है और कोर्ट में भी युवती ने अपने बयान दर्ज कराने में अर्जुन पर यह आरोप लगाया है। इस मामले में अर्जुन को खोजकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।