फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पहले ठगा, अब 26 लाख के चेक बाउंस कराए

पहले ठगा, अब 26 लाख के चेक बाउंस कराए

Fri, 08 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
पहले ठगा, अब 26 लाख के चेक बाउंस कराए
पहले ठगा, अब 26 लाख के चेक बाउंस कराए
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर से अंतर्राज्यीय स्तर पर संचालित ऋण देने के नाम पर ठगी करने वाले रैकेट ने खुद की कंपनी से ठगे जा रहे लोगों से बचने और फिर से ठगने का नया पैंतरा निकाल लिया है। इस रैकेट द्वारा ऋण आवेदन के समय लिए गए चेक बाउंस कराकर पीड़ितों से ठगी की साजिश रची जा रही है। ऐसा ही कारनामा इस कंपनी ने ठगी के शिकार हुए नैनीताल निवासी धनराज शर्मा के साथ पिछले तीन दिन में किया गया है। दस माह से ऋण के नाम पर ढाई लाख की ठगी के बाद से न्याय के लिए भटक रहे धनराज द्वारा दिए गए दो चेक 26 लाख रुपये की धनराशि भरकर बाउंस करा लिए हैं। उसे अंदेशा है कि या तो उस पर चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज कर समझौते का दबाव बनाया जाएगा। या फिर उससे 26 लाख रुपये की डिमांड की जाएगी। परेशान धनराज ने आईजी रेंज से इस संबंध में शिकायत की है।

इस जालसाज फाइनेंस कंपनी ने अपना नेटवर्क कई प्रदेशों तक फैला रखा है। यह कंपनी लोगों को ऋण देने या दिलाने के नाम पर ठगती थी। उनसे ब्लैंक चेक ले लेती थी। कंपनी ने नैनीताल उत्तराखंड के धनराज शर्मा को भी दस माह पहले ठगी का शिकार बनाया। उन्हें दस लाख रुपये का ऋण देने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ले लिए। यही नहीं उनसे दस ब्लैंक चेक भी ले लिए। धनराज शर्मा ठगी का शिकार होने के बाद अलीगढ़ आए तो यहां की पुलिस ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि इस कंपनी के खिलाफ एक केस दर्ज है। उनकी शिकायत भी इसी केस की विवेचना में शामिल कर ली जाएगी।
विज्ञापन


अब इस मामले में नया पहलू तीन दिन पहले सामने आया है। कंपनी ने ऋण आवेदन के समय धनराज से आईडीबीई बैंक की रुद्रपुर शाखा के दस ब्लैंक चेक लिए थे। अब एक चेक में छह लाख और एक में 20 लाख रुपये की धनराशि भरकर उन्हें बाउंस करा लिया है। स्थिति यह हो गई है कि धनराज को कंपनी ने अपना ही 26 लाख का देनदार बना लिया है। इनमें से एक चेक इरशाद के नाम से और दूसरा शर्मा जी के नाम से भरकर बाउंस कराया गया है। पहले से परेशान चल रहे धनराज पिछले तीन दिन से अलीगढ़ के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल साइट्स और मोबाइल के जरिए आईजी रेंज से संपर्क कर शिकायत की है। बता दें कि इस कंपनी के कर्ताधर्ताओं पर पूर्व में कई करोड़ की ठगी के कई प्रदेशों में कुल 500 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। अब यह कंपनी नाम व फर्म बदलकर फिर से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed