फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एलमपुर के पास कीमती जमीनों का हाईप्रोफाइल प्रकरण

एलमपुर के पास कीमती जमीनों का हाईप्रोफाइल प्रकरण

Sat, 05 Aug 2017 01:56 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
एलमपुर के पास कीमती जमीनों का हाईप्रोफाइल प्रकरण
एलमपुर के पास कीमती जमीनों का हाईप्रोफाइल प्रकरण
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

सारसौल के एलमपुर इलाके में टीवीएस शोरूम के सामने कुछ बेशकीमती जमीनों पर मालिकाना हक जता कर नगर निगम के कुछ अफसर कई सवालों के घेरे में आ गए हैं। इन अफसरों ने प्रशासन की नीलामी वैधानिक प्रक्रिया को भी दरकिनार कर दिया है, क्योंकि ये जमीनें नीलामी में ही खरीदी गई हैं। नीलामी सीधे एसडीएम कोल के यहां से हुई है और खरीदारों के पास पूरे दस्तावेज मौजूद हैं।

अब इस हाईप्रोफाइल मामले में अब शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने भी दखल दे दिया है। उन्होंने पीड़ितों के शिकायती पत्र पर जिलाधिकारी से जांच कर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


इस मामले में वर्तमान में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश राजीव कुमार के एक पुराने स्टेनो फूल सिंह भी शामिल हैं, जो वर्तमान में रिटायर हैं। 1980 के दशक में मुख्य सचिव राजीव कुमार के अलीगढ़ में सिटी मजिस्ट्रेट रहने के दौरान फूल सिंह उनके स्टेनो हुआ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल सिंह ने भी इस मामले में मुख्य सचिव से इंसाफ की गुहार लगाई है। एक अन्य जमीन वर्तमान एटा सांसद राजवीर सिंह ‘राजू’ के बेहद करीबी एडवोकेट अभिषेक गुप्ता से ताल्लुक रखती है, जिसका उनके पास एग्रीमेंट है। इस तरह से कुल चार प्लाटों पर नगर निगम की एकतरफा कार्रवाई ने इस मामले को हाईप्रोफाइल बना दिया है।

अब पीड़ित पक्ष इस मामले में नगर निगम के अफसरों के खिलाफ नामजद पुलिस रिपोर्ट कराने की तैयारी कर रहा है। पीड़ितों ने बताया कि प्लाट नंबर 26 आशु गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी मथुरा नगर, प्लाट संख्या 27 विनोद चंद्र शर्मा पुत्र एदल प्रसाद शर्मा निवासी टोडर सिंह कंपाउंड जेल रोड, प्लाट संख्या 45 रामदुलारी पत्नी फूल सिंह निवासी साकेत विहार कालोनी आगरा रोड, प्लाट संख्या 15 अतवार वार्ष्णेय का है जिसका एग्रीमेंट एडवोकेट अभिषेक गुप्ता से हुआ है। ये सभी प्लाट 480 वर्गगज एरिया के हैं।

---------
प्रकरण संज्ञान में आया है। इस मामले में तहसील से भू अभिलेख की जांच कर पूरा मामला निपटा दिया जाएगा। नगर निगम किसी की व्यक्तिगत जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है। अगर किसी ने बेवजह ऐसा करने का प्रयास किया है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।
संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed