फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ के स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए जगह नहीं

अलीगढ़ के स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए जगह नहीं

Sat, 22 Jul 2017 02:18 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ के स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए जगह नहीं
निजी स्कूलों में अब भी गरीब बच्चों के लिए जगह नहीं
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सख्त चेतावनी के बाद भी निजी कॉन्वेंट स्कूल गरीब बच्चों का एडमिशन नहीं ले रहे हैं। धनीपुर के एक निजी विद्यालय ने संकुल प्रभारी और अभिभावकों को बिना एडमिशन वापस भेज दिया। अब एडीएम सिटी ने ऐसे सभी विद्यालयों के संचालकों को बुलाया है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत इस बार लॉटरी सिस्टम से करीब 450 बच्चे चयनित किए गए। दुर्बल व अलाभित आय वर्ग के इन बच्चों को निजी विद्यालयों में निशुल्क दाखिला व पढ़ाई का आदेश है, लेकिन काफी विद्यालय कुल 72 बच्चों का अपने यहां एडमिशन नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पिछले दिनों तहसील दिवस में छात्र नेता अर्जुन भोलू सिंह ने की थी। तब सीडीओ व एसडीएम कोल ने बीएसए व डीआईओएस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। बीएसए ने नौ विद्यालय संचालकों को नोटिस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी कुछ विद्यालय संचालक गरीब बच्चों को एडमिशन नहीं दे रहे। एबीएसए धनीपुर ने जब गरीब बच्चों के अभिभावकों को संकुल प्रभारी के साथ धनीपुर में एक निजी स्कूल में भेजा तोे वहां बच्चे का एडमिशन करने से मना कर दिया गया।


इसकी जानकारी एबीएसए ने बीएसए को दी। अब एडीएम सिटी ने इन विद्यालयों के संचालकों को बुलाया है। बीएसए का कहना है कि गरीब बच्चों का एडमिशन न करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed