फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन कर निकाला

ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन कर निकाला

Tue, 11 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन कर निकाला
ट्यूमर का ऑपरेशन कर नाक के रास्ते निकाला
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला

अलीगढ़। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने अत्याधुनिक इंडोस्कोपिक पद्धति से 30 वर्षीय रईसन का नाक के द्वारा ब्रेन टयूमर का सफलतापूर्वक आपरेशन किया है। यह महिला सिर दर्द, दृष्टि दोष और शारीरिक विकास में असामान्य वृद्धि से पीड़ित थी।
चिकित्सकों की टीम में न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एमएफ हुदा, डॉ. रमन शर्मा आदि शामिल थे। इस आपरेशन में ईएनटी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एससी शर्मा तथा प्रो. प्रमोद कुमार और डॉ. उद्भव के सहयोग से किया गया। रोगी को एनेस्थीसिया डॉ. उबैद सिद्दीकी व उनकी टीम द्वारा दिया गया। डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि इस महिला के पिटयूटरी ग्लांड में 2.4 सेंटीमीटर आकार का टयूमर था। जिससे उसकी ग्रोथ हारमोन में असाधारण वृद्धि हो रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह टयूमर भारतीय जनसंख्या में मस्तिष्क में होने वाले टयूमर में से केवल 2 प्रतिशत लोगों में पाया जाता है। यह ट्यूमर मस्तिष्क की नसोेें के बीच स्थित था जिससे रोगी की नसों को नुकसान पहुंचने का खतरा था। प्रोफेसर हुदा ने बताया कि विशेष उपकरणों की मदद से महिला के मस्तिष्क के ट्यूमर का आपरेशन करके उसे नाक द्वारा बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि सर्जरी की कामयाबी के बाद रोगी के हारमोन स्तर की असामान्य बढ़ोत्तरी में कमी आयी है। मेडिसन संकाय के डीन एवं कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एम अमानउल्लाह खान ने सफल ऑपरेशन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में शीघ्र ही एमसीएच कोर्स भी शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed