फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   न खरीदेंगे और ना ही चाइनीज सामान इस्तेमाल करेंगे

न खरीदेंगे और ना ही चाइनीज सामान इस्तेमाल करेंगे

Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
न खरीदेंगे और ना ही चाइनीज सामान इस्तेमाल करेंगे
न खरीदेंगे और ना ही इस्तेमाल करेंगे चाइनीज सामान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर में लोग चाइनीज सामान न खरीदने व न ही इस्तेमाल करने का संकल्प ले रहे हैं। यह अभियान स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं संघ के साथ-साथ महानगर के लोग भी इसमें उत्साह से शामिल हो रहे है। सोशल मीडिया में चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की जा रही है।
चीन की धमकी एवं विस्तारवादी नीति से लोगों में आक्रोश है। उसे सबक सिखाने के लिए लोग एक-दूसरे को चाइनीज उत्पाद की खरीद नहीं करने की अपील कर रहे है। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका नेतृत्व महानगर अध्यक्ष रजनीश राघव कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अचलताल स्थित रामलीला मैदान के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर कर चीनी वस्तुओं का उपयोग न करने का संकल्प लिया। इसमें महिलाएं भी बढ़ चढ़कर शामिल हुई। रजनीश राघव ने बताया कि वर्ष 2015-16 में भारत से मात्र नौ अरब डालर का निर्यात चीन को किया गया। जबकि चीन से 61.8 अरब डालर का आयात हुआ। इसके कारण हमें चीन से 52.8 अरब डालर का व्यापार घाटा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापार से चीन की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और वह हमें ही धमकी दे रहा है। मंच के प्रदेश संपर्क प्रमुख डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि चीन 1962 से भारत की 37500 वर्ग किमी भूमि पर कब्जा करके बैठा है। यहीं नहीं बाद में भारत की 5180 वर्ग किमी भूमि (पाक अधिकृत कश्मीर) पाकिस्तान ने चीन को दे दी। चीन हर साल 400-500 बार भारतीय सीमा का अतिक्रमण करता है और हमें नुकसान पहुंचाता है।

लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार को चीनी आयात पर रोक लगा देना चाहिए। इस अभियान में प्रिंस भारद्वाज, गोपाल शर्मा, शिव कुमार मिश्रा, छोटे पंडित, अनुपमा अग्रवाल, हेमा गर्ग, स्मिता अग्रवाल, भूवी आदि शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed