{"_id":"594586f34f1c1bc20e8b465c","slug":"111497728755-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले की तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले की तहरीर दी
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेवा प्रबंधक समेत छह के खिलाफ स्क्रैप घोटाले में दी तहरीर
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
रोडवेज के स्क्रेप घोटाला मामले में नोडल अधिकारी व क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर सेवा प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
बन्ना देवी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच में पाया गया कि भरे हुए ट्रक का वजन 11 हजार 140 किलोग्राम है। जिसमें ट्रक का वजन 8 हजार 480 किलो और एल्युमिनियम का वजन 2 हजार 660 किलो है।
इस तरह से ट्रक में एक हजार 305 किलो एल्युमिनियम अधिक लादा गया था। जिसकी कीमत लगभग एक लाख 69 हजार 650 रुपये है।
वर्कशॉप में रखे एल्युमिनियम स्क्रैप की नीलामी परिवहन निगम के लखनऊ मुख्यालय से हुई थी। पांच जून को ई-टेंडर के माध्यम से मेरठ की फर्म ने स्क्रेप खरीदा।
विज्ञापन
14 जून को ठेकेदार का प्रतिनिधि जुबलीगंज निवासी शाहिद पुत्र रशीद स्क्रैप लेने के लिए ट्रक नंबर एचआर 38 ई 7933 को लेकर सारसौल स्थित वर्कशॉप पहुंचा।
आरोप है कि यहां ठेकेदार से मिलीभगत के बाद सेवा प्रबंधक केके सिंह, सहायक लेखाधिकारी रविकांत मल्ल, स्टोर अधीक्षक उदयवीर सिंह, सहायक स्टोर कीपर योगेश कुलश्रेष्ठ, जूनियर फोरमैन विनोद कुमार व चौकीदार देवेंद्र सिंह ने निर्धारित मात्रा से अधिक माल ट्रक में लदवा दिया।
जिसकी शिकायत पूर्व पार्षद नितिन अरोड़ा, डा. मानवेंद्र सिंह, यूपी एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, महामंत्री हरीश उपाध्याय ने की थी। ट्रक को बन्ना देवी थाने पर रोक लिया गया।
हंगामा होने पर वाणिज्य कर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दूसरे दिन ठेकेदार के प्रतिनिधि ने ट्रक में अधिक माल होना स्वीकारा तो वाणिज्य कर विभाग ने एक लाख रूपये से अधिक का अर्थदंड लगाकर ट्रक छोड़ दिया।
शिकायतकर्ताओं का कहना था कि ट्रक में माल अधिक है। मामला परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने क्षेत्रीय नोडल अधिकारी सत्यनारायण को जांच अधिकारी बनाकर अलीगढ़ भेज दिया। जांच अधिकारी ने उक्त जांच रिपोर्ट दी है।
निर्दोष फंसाए जा रहे
क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर यूपी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष रामकुमार व महामंत्री हरीश उपाध्याय ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है।
सेवा प्रबंधक की शह पर सब कुछ हो रहा है। यूनियन हर स्तर इसका विरोध करेगी। प्रांतीय पदाधिकारियों को भी इससे अवगत कराया जा रहा है।
तहरीर आ गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने कार्यवाही की जा रही है। यदि यूनियन के पदाधिकारी अलग रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हैं तो इसी मामले में उनकी शिकायत को भी समाहित कर लिया जाएगा।
रवेंद्र कुमार, बन्ना देवी थाना प्रभारी