फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   106 people beat Corona, 45 sick

106 लोगों ने किया कोरोना को हराया, 45 बीमार

Wed, 07 Oct 2020 12:26 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 07 Oct 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
106 people beat Corona, 45 sick
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
जनपद में 106 लोग कोरोना वायरस को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। जबकि 45 नए लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। वर्तमान समय में जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 701 है। अब तक 8663 लोग संक्रमित और 7924 लोग स्वस्थ हुए हैं। 
विज्ञापन



जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 45 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में सीआईएसएफ के 4, भारत पेट्रोलियम हाउसिंग कांप्लेक्स के 3 और लोधी विहार मथुरा रोड के 2 लोग हैं।
विज्ञापन



संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जबकि परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि हम सबको मिलकर कोरोना से लड़ना है। मास्क का अवश्य प्रयोग करें। यदि आपका कोई भी जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होम आइसोलेशन में बचे मात्र 80 लोग
जनपद में होम आइसोलेशन में वर्तमान समय में करीब 80 लोग बचे हैं। एक-दो दिन में स्वस्थ होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन पर रोक लगाने के बाद नए मरीजों को होम आइसोलेट नहीं किया जा रहा है। लक्षण के आधार पर मरीजों को एल-1 या एल-2 में भर्ती किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed