फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   102 people died due to consuming poisionous liquor many in critical condition

अलीगढ़: जहरीली शराब पीने से अब तक 103 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

Fri, 04 Jun 2021 06:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 06:52 PM IST
सार

मौतों का कुल आंकड़ा 102 तक जा पहुंचा है। 30 से अधिक गंभीर मरीजों का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
102 people died due to consuming poisionous liquor many in critical condition
जहरीली शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से मौतों का तांडव थम नहीं रहा। शुक्रवार को आठवें दिन भी जिले में कुल पांच मौतें हुई हैं। इस तरह अब तक मरने वालों का आंकड़ा 103 हो गया है। शुक्रवार को जवां के बाद अकराबाद के एक ईंट-भट्ठे पर भी जहरीली शराब पीने से एक दर्जन लोग बीमार हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई।

विज्ञापन


यहां भी शराब नहर किनारे पड़ी मिली और उसे भट्ठे के श्रमिकों ने उठाकर पी लिया। इसके अलावा, सासनी गेट, छेरत व जवां क्षेत्र के तीन बीमारों की मौत हुई हैं। वहीं, प्रशासनिक स्तर से शुक्रवार को जिले में जहरीली शराब कांड के जिम्मेदार छह तस्करों को शराब माफिया घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अकराबाद क्षेत्र में हुए घटनाक्रम के विषय में पुलिस को शुक्रवार सुबह खबर मिली तो सीओ बरला सुमन कनौजिया व इंस्पेक्टर आदि मौके पर पहुंच गए। यहां पता चला कि सिसरोई ईंट भट्ठा पर काम करने वाले बिहार के मजदूरों को शेखा नहर के किनारे झाड़ियों में बृहस्पतिवार को शराब पड़ी मिली थी, जिसे रात में पीने से उनकी तबीयत बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन पुलिस ने बीमारों को अस्पताल भिजवाया। इधर, जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के रहने 63 लोगों को मुआवजा देने के लिए शासन ने सात करोड़ रुपये का बजट मांगा है ताकि बजट मिलते ही इन सभी को मुआवजा आदि देना शुरू किया जाए। लोधा के गांव करसुआ में मुआवजा आदि मांगों को लेकर ग्रामीणों ने जहरीली शराब कांड के विरोध में धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर इस कांड में पहले ही दिन से अनदेखी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed